Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डॉ. विवेक बिंदा ने भिलाई में खोला बिजनेस आइडिया का पिटारा, धंधा न हो मंदा, कमाई का दिखाया रास्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

डॉ. विवेक बिंदा ने भिलाई में खोला बिजनेस आइडिया का पिटारा, धंधा न हो मंदा, कमाई का दिखाया रास्ता

16/01/2025 1 minute read
Dr_3

व्यापार मेला 2025 ने व्यापारियों और ग्राहकों को एक ऐसा मंच प्रदान किया है। चार दिनों तक सिविक सेंटर में आप भी आइए।

डॉ. बिंद्रा ने व्यापारियों को अपने व्यवसाय को नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।

स्मार्ट मार्केटिंग, कस्टमर इंगेजमेंट और डिजिटलाइजेशन जैसे विषयों पर चर्चा की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई चेम्बर द्वारा आयोजित चार दिवसीय भव्य व्यापार मेला 2025 का शुभारंभ गुरुवार को सिविक सेंटर में किया गया। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया।

व्यापार मेला 2025 ने व्यापारियों और ग्राहकों को एक ऐसा मंच प्रदान किया है, जहाँ व्यापारिक गतिविधियाँ, आधुनिक तकनीकों और नए विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उद्घाटन के दौरान पारवानी ने कहा कि यह मेला केवल व्यापार का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास का प्रतीक है। यह आयोजन व्यापारिक समुदाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके साथ कई प्रमुख उद्योगपति और व्यापारी नेता उपस्थित थे।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सुप्रसद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों को बदलते बाजार में सफल होने के लिए इनोवेशन और डिजिटल तकनीकों को अपनाने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि आज का व्यापार केवल उत्पाद बेचने तक सीमित नहीं है। यह एक अनुभव, एक समाधान और एक भरोसे का निर्माण है। व्यापारी जितना अपने ग्राहक की समस्याओं को समझेंगे और उन्हें हल करेंगे, उतनी ही उनकी सफलता की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

डॉ. बिंद्रा ने व्यापारियों को अपने व्यवसाय को नए स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरित किया और स्मार्ट मार्केटिंग, कस्टमर इंगेजमेंट और डिजिटलाइजेशन जैसे विषयों पर चर्चा की। उनकी बातें न केवल प्रेरणादायक थीं, बल्कि व्यावहारिक मार्गदर्शन भी प्रदान करती थीं। उनके सत्र ने व्यापारियों में उत्साह भर दिया और उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले। अंत में अजय भसीन और गार्गी शंकर मिश्र द्वारा डाक्टर बिंद्रा का स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में चेम्बर के छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष विजय विश्व सिंह तोमर, चेम्बर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, राजेंद्र जग्गी सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी सहित भिलाईवासी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी सम्मिलित हुए।

मेले में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें सैकड़ों व्यापारिक संस्थाएँ अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रही हैं। हर स्टॉल पर कुछ नया और अद्वितीय देखने को मिल रहा है। इनमें कृषि उपकरण, टेक्नोलॉजी आधारित इनोवेशन, फूड प्रोसेसिंग उत्पाद, हस्तशिल्प, फैशन और घरेलू उपयोग के उपकरण शामिल हैं।

इसके अलावा, टेक्नोलॉजी स्टॉल्स ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कई स्थानीय और राष्ट्रीय टेक्नोलॉजी प्रदाताओं ने अपने नवीनतम उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया। हस्तशिल्प और कारीगरी के स्टॉल्स ने स्थानीय कलाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्राहकों को आकर्षित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वायुसेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी तक
Next: आखिरी सांस तक रहें आशावादी, होगी 7500 पेंशन, डीए और मेडिकल सुविधा

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.