Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • DSP Accident: BSP, BSL के बाद अब SAIL के दुर्गापुर स्टील प्लांट में भीषण हादसा, मालगाड़ी ने ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Accident: BSP, BSL के बाद अब SAIL के दुर्गापुर स्टील प्लांट में भीषण हादसा, मालगाड़ी ने ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

28/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
DSP-Accident-After-BSP-BSL-now-a-horrific-accident-at-SAIL-Durgapur-steel-plant-goods-train-hit-the-truck-drivers-life-saved
  • Joint Committee of Safety, Health & Environment in Steel Industry की तरफ से रिपोर्ट तैयार की गई है। लापरवाही का आरोप।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के दुर्गापुर स्टील प्लांट में भीषण रेल हादसा हो गया है। दो रेलवे लाइन के बीच खड़ी मेंटेनेंस ट्रक को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे से पहले ही चालक ने समझदारी दिखाई और वह कूद गया। किसी तरह चालक की जान बच सकी। जबकि ट्रक के परखचे उड़ गए हैं। सेल (SAIL) के स्टील प्लांट में हादसों की आफत आई हुई है। बीएसपी, बीएसएल के बाद अब डीएसपी में हादसा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें:   BSP Accident: पहली गाज गिरी डिप्टी मैनेजर पर, सस्पेंड

हादसे की वजह से रेलवे लाइन काफी देर तक जाम रहा। कच्चे माल की ढुलाई भी कुछ देर तक रुकी रही। इसके बाद किसी तरह क्रेन के जरिए ट्रक को रेलवे लाइन से हटाया गया है। डीएसपी (DSP) प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें:   Bokaro Steel Plant में हादसा, मजदूर खून से लथपथ, अंगुली काटने की नौबत, BGH के बजाय प्राइवेट अस्पताल ले गया ठेकेदार

दुर्गापुर स्टील प्लांट के रॉ मेटेरियल हैंडलिंग प्लांट में हादसा हुआ है। दोपहर साढ़े 12 बजे की घटना है। दुर्गापुर सीटू के Plant Level Safety Committee और JCSSI Member नारायण चक्रबर्ती ने भी जांच की। Joint Committee of Safety, Health & Environment in Steel Industry की तरफ से रिपोर्ट तैयार की गई है। नारायण चक्रबर्ती ने Suchnaji.com को बताया कि घोर लापरवाही की गई है। हादसे की वजह से लापरवाही सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL चेयरमैन का अतिरिक्त कामकाज संभालेंगे इस्पात मंत्रालय के सेक्रेटरी एनएन सिन्हा या एडिशनल सेक्रेटरी सुकृति लिखी

JCSSI के सदस्य के रूप में उन्होंने मौका-मुआयना किया है। घटना के बाद प्रबंधन ने सीजीएम व्हील एंड एक्सल निलय गुप्ता, जीएम सेफ्टी एके तिवारी के नेतृत्व में कमेटी बनाई है। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। फिलहाल, जो बात सामने आई है उससे पता चला कि कन्वेयर के मेंटेनेंस के लिए पुलट्रक लाया गया था। मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। लेकिन इसका वर्क परमिट और शट-डाउन तक नहीं लिया गया था।

श्री नारायण ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारों ने लापरवाही बरती है। ट्रक खड़ा था। दोनों तरफ रेलवे लाइन है। कम्युनिकेशन गैप हुआ। शट डाउन न लेने की वजह से मालगाड़ियों की आवाजाही जारी रही। बैकवर्ड से एक मालगाड़ी रेलवे लाइन पर आ गई। जबकि ट्रक के दूसरे तरफ एक अन्य मालगाड़ी खड़ी थी।

बैकवर्ड आने की वजह से मालगाड़ी ने ट्रक को टक्कर मार दिया। दो नंबर ट्रिप्लर में ट्रक आ रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का रुख ही पलट गया। सुपरविजन का अभाव रहा। अगर शट डाउन लिया गया होता तो इस तरह का हादसा न होता।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बगैर चेयरमैन का पहले दिन रहा SAIL, अतिरिक्त कामकाज के आदेश का होता रहा इंतजार, सेक्रेटरी एनएन सिन्हा या एडिशनल सेक्रेटरी सुकृति लिखी का ऑर्डर आएगा 2 मई को
Next: SAIL कर्मचारियों को दूध, मेवा, मिठाई के लिए रोज चाहिए 150 रुपए हार्डशिप एलाउंस, वेतन समझौता, ट्रांसफर, एरियर, लीव बैंक संग ये भी 32 मांग, इस्पात राज्य मंत्री को भेजा पत्र

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.