Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग, रिसाली, अहिवारा देशभक्ति में सराबोर, तिरंगा यात्रा में उमड़ा रेला
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग, रिसाली, अहिवारा देशभक्ति में सराबोर, तिरंगा यात्रा में उमड़ा रेला

17/05/2025 1 minute read
Durg, Risali, Ahiwara drenched in patriotism, huge crowd gathered in Tiranga Yatra

विधायक, महापौर व नागरिकों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा संपन्न। जिले में तिरंगा यात्रा के जरिए दिखी देशभक्ति की एकजुटता।

  • राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित।
  • तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों ने दी देश के जवानों को श्रद्धांजलि

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग जिले एक के बाद एक भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया, जिसमें दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन देश के जवानों को सम्मान देने और नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP सेक्टर 9 हॉस्पिटल: बर्न वार्ड देशभर में कमा रहा नाम, कराह रहा यूरोलॉजी-नेफ्रोलॉजी विभाग, ईडी मेडिकल को CITU ने थमाया 29 सुझाव

शहीद चौक से पटेल चौक तक तिरंगा यात्रा

दुर्ग नगर निगम द्वारा शनिवार को शहीद चौक से पटेल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, नगर निगम अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल, महापौर अलका बाघमार, पूर्व मंत्री रमशीला साहू सहित स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ एकता और समर्पण का संदेश दिया। यात्रा मार्ग पर देशभक्ति गीतों और नारों से वातावरण गूंजता रहा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर भी किसी से कम नहीं, जीते पुरस्कार

नगर निगम रिसाली में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

इसी कड़ी में नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा दशहरा मैदान, सेक्टर-6 से आजाद चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती शशि सिन्हा तथा सभापति श्री केशव बंछोर ने किया।
इस अवसर पर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, नगर के गणमान्य नागरिक, सफाई कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, स्वयंसेवी संगठन और अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का समापन शहीद रजनीकांत स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। करीब 700 से अधिक नागरिकों की भागीदारी ने इस आयोजन को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया।

ये खबर भी पढ़ें: CBSE 10th-12th Result 2025: भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूलों का शानदार रिजल्ट, पढ़ें डिटेल

अहिवारा में ऑपरेशन सिंदूर को मिला समर्थन

अहिवारा नगर पालिका द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर“ के समर्थन में भी एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, आमजन एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से भारतीय सैनिकों के साहसिक प्रयासों को समर्थन और भारत सरकार को साधुवाद प्रकट किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL IISCO Burnpur Steel Plant यूनियन चुनाव पर रोक, कोलकाता हाईकोर्ट से स्टे

इसी प्रकार नगर पंचायत पाटन, उतई द्वारा भारतीय सेना की शौर्य पूर्ण विजय पर तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य बाजार होत हुए गायत्री मंदिर तक निकाला गया, जिसमें नगर पंचायत के अध्यक्ष, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक स्व सहायता की महिला सदस्य तथा अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। साथ ही नगर निगम भिलाई-चरौदा, जनपद पंचायत धमधा, नगर पंचायत कुम्हारी, नगर पंचायत जामुल, नगर पंचायत व ग्राम पंचायत बोरई, निकुम, अछोटी, बोरीगारका, जनपद पंचायत तेलीगुण्डरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के डीजीएम के बेटे कृषांग ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किया 98.8% अंक, शहर-स्कूल में वाहवाही

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Coal India: 9 जुलाई को राष्ट्रीय हड़ताल, SECL की केंद्रीय यूनियन ने प्रबंधन को थमाया नोटिस
Next: SAIL के डायरेक्टर Technical, Projects और BSP के कार्यवाहक DIC भिलाई स्टील प्लांट में, पहले दौरे में बोली बड़ी बात

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.