Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durg शहर Live : शाम ढलते BJP कार्यालय पर ताला, गलियों का चक्कर लगाते रहे वोरा और यादव, बाइक रैली के लिए बनी तेल की पर्ची
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Durg शहर Live : शाम ढलते BJP कार्यालय पर ताला, गलियों का चक्कर लगाते रहे वोरा और यादव, बाइक रैली के लिए बनी तेल की पर्ची

14/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Durg-Shahar-Live-BJP-office-locked-in-the-evening-Vora-and-Yadav-kept-roaming-the-streets-oil-slip-made-for-bike-rally
  • दुर्ग भाजपा कार्यालय पर शाम 7 बजे ताला लगा मिला।

अज़मत अली, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव रोमांचक हो चुका है। हर सीट पर सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कोई यह दावा नहीं कर सकता है कि जीत पक्की है। बाबूजी की विरासत संभालने वाले अरुण वोरा भी कितने पानी में हैं, यह मतदाता तय कर देंगे। वहीं, कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी के लिए भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई पहचान, ये हमारी गारंटी: प्रेमप्रकाश

दिवाली की खुशियों में शामिल होने के साथ ही वोटों का गणित भी बैठा रहे। पूजा-अनुष्ठान में बतौर प्रत्याशी शामिल होकर मतदाताओं से वोट मांगा। दुर्ग शहर के मतदाताओं का मिजाज क्या है? पार्टी कार्यालय में किस तरह का माहौल है? झंडा-बैनर और फ्लैक्स क्या संदेश दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जनसभा 14 को खुर्सीपार में

लोगों के बीच से किस तरह का फीडबैक आ रहा है, यह परखने के लिए सूचनाजी.कॉम की टीम मंगलवार शाम दुर्ग शहर पहुंची। यहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी गलियों में प्रचार करते नजर आए। कोई कातुरबोर्ड तो कोई गंजपारा की गलियों में एक-एक वोट का जुगाड़ करने में मशगूल दिखा।

ये खबर भी पढ़ें :  प्रेम प्रकाश पांडेय के लिए रमन सिंह ने मांगा वोट, भाजपा सरकार बनने पर मिलेगा पट्टा

घड़ी की सुई शाम के 7.05 बजे पर पहुंची थी। बीजेपी कार्यालय के गेट पर ताला लगा मिला। दो-चार लोग भाजपा के जिला कार्यालय के बाहर चुनावी चकल्लस में मशगूल रहे। लाल कुर्सियों पर दो-तीन युवा बैठे गप मार रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: 17 नवंबर को जमकर कीजिए मतदान, Bhilai Steel Plant में भी छुट्‌टी

चुनावी समय में कार्यालय पर ताला…? जवाब मिला, भैया दीपावली का समय है…। बहुत से अवांछनीय तत्व घुस जाते हैं। इसलिए दो-तीन दिन से कार्यालय पर ताला लगा दिया जाता है। शाम को ऐसा ही माहौल रहता है। यहां जानकारी दी गई कि सब लोग गंजपारा चुनाव कार्यालय में हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के रिफ्रैक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग में कार्मिकों को मिला कर्म शिरोमणि पुरस्कार

सूचनाजी.कॉम की टीम भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के चुनाव कार्यालय पहुंची तो वहां माहौल दिखा। एक बंदा पेट्रोल की पर्ची बनाने में खोया दिखा। बगल में बैठा दूसरा बंदा, बाइक का नंबर लिख रहा था। पता चला कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बाइक रैली निकालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: 17 नवंबर को जमकर कीजिए मतदान, सवैतनिक अवकाश, बीएसपी में भी मिलेगी छुट्‌टी

करीब 1500 बाइक शामिल होगी। इसके लिए तेल की पर्ची बनाई जा रही है। प्रति बाइक 200 रुपए की पर्ची बनाई गई है। कई लोग ऐसे भी दिखे, जो मौके पर चौका मारने की जुगत में थे।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election 2023: 11 दिन में PM नरेंद्र मोदी का पांचवां छत्तीसगढ़ दौरा, करेंगे रोड शो, दो बड़ी जनसभाएं

भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का हाल भी देखा गया। यहां प्रोजेक्टर के जरिए बूथ एजेंट का ज्ञानवर्धन किया जा रहा था। बूथ पर किस तरह मोर्चा संभालना है, इसकी बारीकी से जानकारी दी जा रही थी। बेचारे कार्यकर्ता मास्टर ट्रेनर की बातों में खोए थे। मौजूद एक कार्यकर्ता ने बताया, हम लोग अपना काम कर रहे हैं, नेता लोगों का पता नहीं…।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के  BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में अब प्लेटों का डिस्पैच बढ़ेगा कई गुणा, C&IT ने बनाया सिस्टम
Next: वित्त वर्ष 2023-24: NMDC ने टर्नओवर में 21% और PBT में 18% की लगाई छलांग

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.