Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वित्त वर्ष 2023-24: NMDC ने टर्नओवर में 21% और PBT में 18% की लगाई छलांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2023-24: NMDC ने टर्नओवर में 21% और PBT में 18% की लगाई छलांग

14/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
FY-2023-24-NMDC-jumps-by-21-in-turnover-and-18-in-PBT
  • दूसरी तिमाही में एनएमडीसी का कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 1,407 करोड़ रुपये है, जबकि 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 1,188 करोड़ रुपये था।

सूचनाजी न्यूज, हैदराबाद। भारत के सबसे बडे लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी (NMDC) ने वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही में टर्नओवर और पीबीटी में क्रमशः 21% और 18% की वृद्धि के साथ मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के  BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस

एनएमडीसी ने 8.86 मिलियन टन का उत्पादन और 9.57 मिलियन टन बिक्री करके उत्पादन और बिक्री में क्रमशः 25% और 14% की वृद्धि के साथ शानदार प्रदर्शन दर्ज किया, जो दूसरी तिमाही में अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई पहचान, ये हमारी गारंटी: प्रेमप्रकाश

वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में एनएमडीसी का टर्नओवर 4,014 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,328 करोड़ रुपये था। वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में एनएमडीसी का कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 1,407 करोड़ रुपये है, जबकि 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 1,188 करोड़ रुपये था।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग, राउरकेला, रांची,पटना, गया के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 15 को

यह 18% की वृद्धि दर्शाता है। 2023-24 की दूसरी तिमाही में कर पश्चात लाभ (पीएटी) 16% बढ़कर 1,028 करोड़ रुपये हो गया, जो 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान 889 करोड़ रुपये था।

ये खबर भी पढ़ें : एससी-एसटी संसदीय समिति की बैठक में हो गया बड़ा काम, भिलाई का भी नाम

वित्त वर्ष 23-24 की पहली छमाही के दौरान एनएमडीसी का कारोबार 9,409 करोड़ रुपये और पीबीटी 3,608 करोड़ रुपये है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमश: 16 प्रतिशत और 15 प्रतिशत अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : Lease Deed:  Bhilai टाउनशिप में ट्रांसफर और लीज की शेष राशि भुगतान केस की लीज डीड रजिस्ट्री शुरू

एनएमडीसी ने लौह अयस्क का 19.56 मिलियन टन का उत्पादन और 20.55 मिलियन टन बिक्री करके ऐतिहासिक अर्ध-वार्षिक प्रदर्शन दर्ज किया है।
विगत वर्ष की समान अवधि में उत्पादन में 22% और बिक्री के आंकड़ों में 27% की महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ, एनएमडीसी ने स्थापना के बाद से अबतक पहली छमाही के अपने अद्वितीय प्रदर्शन के साथ नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Financial Year 2023-24 Result: SAIL का वादा है 2 हजार करोड़ प्रॉफिट पर देंगे 600 करोड़ एरियर मद में…

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए अमिताभ मुखर्जी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) ने कहा, “एनएमडीसी ने उल्लेखनीय वृद्धि के साथ पहली छमाही और दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है और हमारे आंकड़े अगले वित्त वर्ष तक 50 मिलियन टन प्राप्त करने के हमारे लक्ष्य को मजबूती प्रदान करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus-Arrears: छत्तीसगढ़ चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सेल में होगी हड़ताल की घोषणा

हमारी पहल सतत विकास, बढ़ी हुई लाभप्रदता और घरेलू उद्योग में एक मजबूत बाजार उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हमारी रणनीतियों के साथ जुड़ी हुई है। वॉल्यूम और परिचालन दक्षता के अनुकूलन पर जोर देने से हम गतिशील बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति जगह बनाए रखने के लिए अनुकूल स्थिति में हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी ने कहा-75 पार कहने वाले CM भूपेश बघेल ने पार कर दिए 508 करोड़

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg शहर Live : शाम ढलते BJP कार्यालय पर ताला, गलियों का चक्कर लगाते रहे वोरा और यादव, बाइक रैली के लिए बनी तेल की पर्ची
Next: EPFO की ताजा खबर: जीवन प्रमाण दीजिए, पेंशनर्स जमा कर रहे लाइफ सर्टिफिकेट, 30 नवंबर तक मौका

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.