Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durg के संभाग आयुक्त कावरे ने संभाला कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त पदभार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Durg के संभाग आयुक्त कावरे ने संभाला कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त पदभार

16/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Durg-Divisional-Commissioner-Kavre-took-over-the-additional-charge-of-Vice-Chancellor-of-Kamdhenu-University
  • श्री कावरे ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी टीम की सफलता में टीम के कैप्टन के साथ साथ सभी खिलाड़ियों का योगदान होता है, उसी प्रकार विश्वविद्यालय में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम के रूप में मिलकर कार्य करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे ने दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ दक्षिणकर ने उन्हें अपना पदभार दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सोनवाने, वित्त अधिकारी काले, विभिन्न कॉलेज के अधिष्ठाता मुखर्जी, दत्ता, गुप्ता एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। पदभार ग्रहण पश्चात संभागायुक्त एवं कुलपति महादेव कावरे एवं निर्वृत्तमान कुलपति दक्षिणकर द्वारा पौधारोपण किया गया।

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ पशुपालन विकास के लिए भी प्रेरित करने का मंत्र दिया गया। कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेज के अधिष्ठाताओं द्वारा दक्षिणकर द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य की प्रशंसा की गई साथ ही विश्वविद्यालय के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान में के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इसके पश्चात महादेव कावरे, कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में भी शासन की महत्वपूर्ण योजना नरूवा गरुवा घुरुवा बाड़ी के लिए भी काफी सहयोग किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी अनुसंधान, अधोसंरचना एवं विद्यार्थियों की शिक्षा के क्षेत्र में भी अनवरत रूप से विभिन्न प्रकार के कार्य किए जाएंगे साथ ही पशुपालन क्षेत्र में बनाई गई योजना का लाभ शहर से गांव के अंतिम छोर में रहने वाले किसानों एवं हितग्रहियों को मिले इस योजना से ही निरंतर कार्य किया जाएगा।

श्री कावरे ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी टीम की सफलता में टीम के कैप्टन के साथ साथ सभी खिलाड़ियों का योगदान होता है, उसी प्रकार विश्वविद्यालय में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम के रूप में मिलकर कार्य करेंगे, जिससे कि विश्वविद्यालय को प्रदेश ही नहीं देश में नई ऊंचाई पर ले जाया जा सकता है।

पूर्व कुलपति दक्षिणकर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न उपलब्धियों के लिए सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कहा-किसी भी शोध का लाभ समाज के लोगों को अवश्य होना चाहिए। पूर्व कुलपति दक्षिणकर ने अपने उद्बोधन में कर्मचारियों को विश्वविद्यालय को प्राप्त उपलब्धियों के लिए अधिष्ठाता, प्राध्यापकों एवं अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने सोनकुकरी नस्ल एवं पोशली नस्ल, फाडर कैफेटेरिया के अनुसंधान में मिले उपलब्धि के लिए भी धन्यवाद एवं बधाई दी। श्री दक्षिणकर ने अधिष्ठाताओं एवं प्राध्यापकों को कहा की शोध इस प्रकार का हो कि किसी शोध का लाभ समाज को मिले। इसके साथ ही उद्यमिता विकास एवं शिक्षा के अभिसरण से पशुपालन क्षेत्र में भी उपलब्धि प्राप्त किए जाने हेतु किए गए विशेष कार्य से अवगत कराया एवं इस हेतु अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UPSC Exam की तैयारी करने वालों को IAS, IPS टॉपर्स दे गए खास टिप्स, पढ़िए खबर
Next: Chhattisgarh Assembly Elections: दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाईनगर और वैशालीनगर के वोटर EVM, वीवी पैड की कर सकते हैं 18 से जांच और सवाल

Related Stories

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.