Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • E-0 Exam: SAIL जूनियर ऑफिसर परीक्षा का मिला टिप्स, जुटे बीएसपी कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

E-0 Exam: SAIL जूनियर ऑफिसर परीक्षा का मिला टिप्स, जुटे बीएसपी कर्मचारी

Azmat ali 11/01/2026 1 minute read
E-0 Exam BSP Employees Gathered to get Tips for SAIL Junior Officer Exam

90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने की रणनीति, उत्तर लेखन की कला, समय प्रबंधन, परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों पर टिप्स दिए।

  • अभ्यर्थियों कॅ करियर निर्माण की दिशा में एक कारगर प्रयास के रूप में सराहा जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई के तत्वावधान में सेल जूनियर ऑफिसर (E-0) परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शहर के प्रतिष्ठित होटल सेंट्रल पार्क, भिलाई में संपन्न हुई।

कार्यशाला में लक्ष्य एजुकेशन के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् सोनी सर ने मुख्य फैकल्टी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लिखित परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने की रणनीति, उत्तर लेखन की कला, समय प्रबंधन, तथा परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही लक्ष्य फाउंडेशन द्वारा अपने कोस्चिंग संस्थान के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर अभ्यर्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने बताया कि कार्यशाला अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक और परीक्षा-केंद्रित रही, जिससे उन्हें अपनी तैयारी को सही दिशा देने में सहायता मिली।

कार्यशाला से संबंधित प्रचार पोस्टर में SAIL जूनियर ऑफिसर स्पेशल वर्कशॉप की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई, जिसमें आयोजन स्थल, तिथि, समय एवं यह तथ्य विशेष रूप से उल्लेखित रहा कि यह कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क थी। पोस्टर में फैकल्टी के रूप में श्री सोनी सर की उपस्थिति ने अभ्यर्थियों के बीच विशेष आकर्षण उत्पन्न किया।

डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, भिलाई के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने लक्ष्य फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे सेल के डिप्लोमा इंजीनियर्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से महासचिव मोहम्मद रफी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम डिप्लोमा इंजीनियर युवाओं के आत्मविश्वास और सफलता की संभावना को सशक्त रूप से बढ़ाते हैं।

कार्यशाला के सफल आयोजन से भिलाई इस्पात संयंत्र के डिप्लोमा इंजीनियरों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला और इसे अभ्यर्थियों के करियर निर्माण की दिशा में एक कारगर प्रयास के रूप में सराहा जा रहा है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन पदाधिकारी के रूप में महासचिव मोहम्मद रफी, उपाध्यक्ष उषाकर चौधरी, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सहायक महासचिव सौरभ सुमन चेतन खोबरागड़े, वेंकट आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: 12 फरवरी हड़ताल की तैयारी शुरू, प्रस्ताव पारित
Next: राष्ट्रीय रोड-ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता: छत्तीसगढ़ टीम झारखंड रवाना, भिलाई इस्पात संयंत्र क्लब से 38 खिलाड़ी

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.