Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ई-श्रम पोर्टल: 29.21 करोड़ से अधिक श्रमिकों का हो गया रजिस्ट्रेशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

ई-श्रम पोर्टल: 29.21 करोड़ से अधिक श्रमिकों का हो गया रजिस्ट्रेशन

14/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
E-Shram-Portal-Registration-of-more-than-29.21-crore-workers-done
  • केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labor and Employment) ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के उद्देश्य से 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ किया था। राष्ट्रीय डेटाबेस को ई-श्रम पोर्टल (e-shram portal) पर प्रवासी कामगारों सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण के लिए राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को उपलब्ध कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister: मंत्रालय में पूजा-अर्चना के साथ ही विष्णु देव साय का मीटर चालू

यह प्रावधान असंगठित कर्मचारियों को स्व-घोषणा के आधार पर स्वयं को इस पोर्टल पर पंजीकृत करने की भी अनुमति देता है। ई-श्रम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आधार से जुड़े हुए सभी असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें :  मैत्रीबाग में कदम रखते ही पहले आत्मनिर्भर भारत संग सेल्फी, फिर कीजिए शेरों का दीदार

इसका लक्ष्य ऐसे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं के वितरण की सुविधा प्रदान करना भी है। इस पोर्टल पर दिनांक 7.12.2023 तक असंगठित क्षेत्र के 29.21 करोड़ से अधिक श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Chief Minister Oath Ceremony Live: मैं विष्णु देव साय-शपथ लेता हूं कि…और 2 डिप्टी सीएम ने लिया शपथ

संसद ने प्रवासी श्रमिकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से अंतर-राज्य प्रवासी कामगार (रोजगार एवं सेवाओं की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 1979 अधिनियमित किया है, जो अन्य बातों के साथ-साथ अंतर-राज्य प्रवासी कर्मचारियों को रोजगार देने वाले प्रतिष्ठानों के पंजीकरण और ठेकेदारों को लाइसेंस देने आदि का प्रावधान करता है।

ये खबर भी पढ़ें :  संसद भवन में घुसपैठ, BJP सांसद के नाम पर गेट पास लेकर लोकसभा में घुसे 2 युवक, मचा कोहराम

ऐसे प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, यात्रा भत्ता, स्थानांतरण भत्ता, आवासीय सहायता, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षात्मक कपड़े आदि का भुगतान किया जाना आवश्यक है। इस तरह से प्रवासी श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए पर्याप्त कानूनी प्रावधान भी किये गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों के लिए मॉडल इस्पात क्लब, सेक्टर-4 व 7 की बदलेगी सूरत

सेंट्रल इंडस्ट्रियल रिलेशंस मशीनरी (Central Industrial Relations Machinery) (सीआईआरएम) के तहत कार्यरत प्रवर्तन प्राधिकरण वर्तमान में पंजीकृत प्रतिष्ठानों और लाइसेंस प्राप्त ठेकेदारों का नियमित रूप से निरीक्षण करते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकारों को राज्य क्षेत्र में अधिनियम को लागू करने का अधिकार है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Bonus: बोकारो स्टील प्लांट में 17 को मजदूर कन्वेंशन, संयुक्त यूनियन ने फिर ललकारा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हज 2023: मेहरम के बिना हज पर जाने के लिए 4000 से अधिक महिलाओं ने भरा फॉर्म
Next: SEFI ने स्टील PSU के मर्जर पर इस्पात सचिव, सांसद संग किया महामंथन

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.