Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी में हादसे रोकने ईडी फाइनेंस के नेतृत्व में बनी I2CFT जांच समिति का दिख रहा असर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में हादसे रोकने ईडी फाइनेंस के नेतृत्व में बनी I2CFT जांच समिति का दिख रहा असर

21/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
FINANCE-DEPT-SAFETY

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात सयंत्र प्रबंधन का कहना है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मेसर्स स्वस्या सोल्यूशन को सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। इस सलाहकार समिति ने एक प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली तैयार की है, जिसका संयत्र स्तर पर कड़ाई से पालन किया जा रहा हैं और कार्यक्षेत्र के खतरों को कम करने और सुरक्षित कार्यव्यवहार अपनाने हेतु इसे लागू किया जा रहा है।

निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की अध्यक्षता में सुरक्षा प्रबंधकारिणी समिति की संरचना की गयी है। इस समिति मे छह वर्टिकल कार्य प्रणाली सम्मिलित है, जिसमे I2CFT घटना जांच समिति भी शामिल है। डॉ. अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के अध्यक्षता में incident investigation CFT (cross functional team) द्वारा सभी घटनाओं एवं नियर मिस मामलों कि रिपोर्ट कि गहन जांच कर घटना के मूल कारणों को पहचान कर सुधारात्मक उपायों को अमल में लाया जा रहा है।

I2CFT के गठन के उपरांत संयंत्र में घटित सभी गंभीर और घातक दुर्घटनाओं एवं नियर मिस मामलों को चिन्हित कर एक समय सीमा के अवधि में जांच की गई है और सभी सुधारात्मक कार्यवाहियों को लागू कर दुर्घटनाओं कि पुनरावृत्ति को रोकने का भरसक प्रयास किया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा I2CFT टीम द्वारा किए गए इन प्रयासों की सराहना की गई एवं इस टीम को बेस्ट सीएफटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस संबंध में 16 मार्च को I2CFT टीम लीडर डॉ. अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) के सम्मेलन कक्ष में I2CFT के सभी सदस्यों की हौसला अफजाई की गई।

डॉ. पंडा ने उपस्थित सभी क्लस्टर सदस्यों अनूप दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट), एस के गजभिये, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी), अनीष सेनगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम), एस टोकदार, मुख्य महाप्रबंधक (धमन भट्टी), इन्द्रजीत सेनगुप्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (कच्चा माल विभाग), बीके महापात्र, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, एनके डेथे, महाप्रबंधक (कनवर्टर), बी मधु पिल्लई, महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेनटेसन), अविलाष पंसारी, सहा महाप्रबंधक (वित्त) एवं अन्य क्लस्टर सदस्य को उनके समर्पित कार्य एवं अथक प्रयासों के लिए बधाई दी। साथ ही संयंत्र के अंदर शून्य अग्नि दुर्घटना/घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी सदस्यों से सामूहिक रूप से कार्य करने का आग्रह किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh News: शासकीय अस्पतालों में 1 जून से होगा कैशलेस इलाज, 21 प्रतिशत अधिक टैक्स वसूली
Next: भिलाई इंडोर स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार पर सब इंजीनियर श्वेता महिश्वर सस्पेंड, ठेका निरस्त, जमानत राशि जब्त, बच गए पार्षद

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.