Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इंडोर स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार पर सब इंजीनियर श्वेता महिश्वर सस्पेंड, ठेका निरस्त, जमानत राशि जब्त, बच गए पार्षद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इंडोर स्टेडियम निर्माण में भ्रष्टाचार पर सब इंजीनियर श्वेता महिश्वर सस्पेंड, ठेका निरस्त, जमानत राशि जब्त, बच गए पार्षद

21/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Action-on-corruption-in-Bhilai-Indoor-Stadium-construction-sub-engineer-Shweta-Mahishwar-suspended-contractors-contract-cancelled-security-deposit-seized-councilor-saved

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-7 में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की दीवार ढहने के मामले में एक्शन हो गया है। बीएसपी की जमीन पर बन रहे बैंडमिंटन कोर्ट के निर्माण में भ्रष्टाचार की बात अब सिद्ध हो गई है। भिलाई नगर निगम के आयुक्त ने सब इंजीनियर श्वेता महिश्वर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। ठेका को निरस्त करते हुए जमानत राशि जब्त कर ली गई है। प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, टाउनशिप में चर्चा का बाजार गर्म कि पार्षद को बचाते हुए सब इंजीनियर पर गाज गिरा दी गई है। वहीं, पार्षद के नेताओं ने पार्षद के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

भिलाई नगर निगम ने सोमवार को ही कार्रवाई कर दी है। ठेका कंपनी किरण कंस्ट्रक्शन और श्वेता महिश्वर-उप अभियंता पर एक साथ कार्रवाई की गई है। निगम की ओर से बताया गया है कि वार्ड 65 सेक्टर-7 मार्केट का विकास एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा था।

पालिका निगम भिलाई द्वारा जारी कार्यादेश कमांक/लो.क.वि./ जोन-5 / 2022/4272 भिलाई, दिनांक 15.09.2022 अनुबंध दिनांक 13.01.2022 अनुसार वार्ड-65 सेक्टर-7 मार्केट का विकास एवं बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण कार्य हेतु कार्यादेश जारी किया गया है। 18 मार्च को निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट के दीवार ढह जाने पर जांच समिति गठित की गई। गठित जांच समिति द्वारा दी गई जांच प्रतिवेदन अनुसार प्रथम दृष्ट्या कॉट्रेक्टर को जिम्मेदार माना है।

इसलिए समिति द्वारा दिए गए जांच रिपोर्ट के अनुसार ठेके का अनुबंध एवं कार्यादेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। निविदा हेतु जमा की गई अमानती राशि निगम कोष में राजसात की गई है।

वार्ड 66 सेक्टर-7 (पूर्व) मैदान में बनवाए जा रहे इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की 40 फीट ऊंची दीवार शनिवार को हुई बारिश एवं हवा से ढह गयी। जांच प्रतिवेदन के अनुसार प्रथम दृष्ट्या श्वेता महिश्वर-उप अभियंता द्वारा उक्त निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में मुख्यालय जोन-02 वैशाली नगर से संबद्ध रहेंगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी में हादसे रोकने ईडी फाइनेंस के नेतृत्व में बनी I2CFT जांच समिति का दिख रहा असर
Next: चेट्रीचंड्र महोत्सव पर छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगर पालिका में अवकाश घोषित, सीएम भूपेश बघेल ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.