Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मोदी सरकार बजट पर थपथपा रही पीठ, रायपुर में बजट की प्रतियां आग के हवाले
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

मोदी सरकार बजट पर थपथपा रही पीठ, रायपुर में बजट की प्रतियां आग के हवाले

05/02/2025 1 minute read
Effigies of budget 2025 copies burnt in Raipur

बजट के विरोध में कहा-भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछली गलतियां सुधारने के बजाय इस बार भी अमीर परस्त बजट ही पेश किया है।

  • सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन, संयुक्त ट्रेड यूनियन कौंसिल, दवा प्रतिनिधि संघ, सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन आदि संगठन के पदाधिकारी जुटे।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। ट्रेड यूनियनों (Trade Unions) के संयुक्त मंच की ओर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय बजट की प्रतियां जला दी गई। इसे मजदूरों, किसानों का विरोधी बताते हुए राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने कहा-जनविरोधी बजट है, इसलिए इसका पुतला जलाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

“वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन (Finance Minister Nirmala Seetaraman) ने मोदी 3.0 सरकार का पहला बजट पेश किया है। नेताओं ने कहा-जनता एक ऐसा राहत देने वाला बजट चाहती थी जिसमें बढ़ रही आर्थिक विषमता कम हो और आम जन की क्रय शक्ति बढ़े। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछली गलतियां सुधारने की बजाय इस बार भी अमीर परस्त बजट ही पेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें आसान शब्दों में समझिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ये घोषणाएं

मध्यम वर्ग को आयकर में बहुत मामूली राहत मिली है, जिसका काफी ढिंढोरा पीटा जा रहा है। लेकिन मजदूरों, किसानों और आम मेहनतकश जनता को मुश्किल हालातों में ऐसे ही छोड़ दिया गया है, जो चिन्ताजनक है। उन्हें राहत देने के लिए आवश्यक उपभोक्ता सामग्री पर जीएसटी में कमी करने और जनकल्याण योजनाओं में खर्च बढ़ाने की जरूरत को अनदेखा किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

बजट में बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफ डी आई का प्रस्ताव पूर्णत: देश विरोधी है। केंद्रीय बजट के खिलाफ मजदूरों किसानों के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के आह्वान पर रायपुर में अम्बेडकर चौक में आयोजित विरोध कार्यवाही को संबोधित करते हुए सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के महासचिव धर्मराज महापात्र, सीटू  के राज्य महासचिव एमके नंदी, संयुक्त ट्रेड यूनियन कौंसिल के सचिव एससी भट्टाचार्य, आरडीआईईयू के अध्यक्ष राजेश पराते, महासचिव सुरेंद्र शर्मा, सीजीएसपीईयू के उबैद खान, विभाष पैंतुडी ने विचार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

आंकड़े स्पष्ट बता रहे हैं कि कुल बजट खर्च में दिख रही बढ़ोतरी का करीब 40 प्रतिशत तो लिये गये कर्ज का अतिरिक्त ब्याज चुकाने में ही खर्च हो जायेगा, जबकि जरूरतमंद आम जन पर बोझ बढ़ता जा रहा है। वहीं, जीएसटी व इन्कम टैक्स की हिस्सेदारी कॉरपोरेट टैक्स से ज्यादा हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025-26: व्‍यापार में सुविधा देने पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जीएसटी संशोधन का प्रस्‍ताव

आज के प्रदर्शन के दौरान बजट की प्रतियों का पुतला जलाकर विरोध व्यक्त किया गया। संयुक्त प्रदर्शन में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन, संयुक्त ट्रेड यूनियन कौंसिल, दवा प्रतिनिधि संघ, सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन सहित विभिन्न जन संगठनों से जुड़े सैकड़ो लोग शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, FDI, KYC, कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्री की बजट 2025 में बड़ी घोषणाएं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय बजट के खिलाफ भिलाई स्टील प्लांट की यूनियनें उतरीं सड़क पर, विरोध प्रदर्शन
Next: भारत-जापान के बीच स्टील डायलॉग, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.