Suchnaji

Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM टीएस.सिंहदेव 157 वोंटों से चुनाव हारे, रि-काउंटिंग की मांग

Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM टीएस.सिंहदेव 157 वोंटों से चुनाव हारे, रि-काउंटिंग की मांग

कुछ दिनों पहले टीएस.सिंहदेव का कद बढ़ाते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां सूबे के कद्दावर नेता, प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री और सरगुजा महाराज टीएस.सिंहदेव अपना चुनाव हार चुके है। वे यहां मामूली एक सौ 57 वोटों से चुनाव हार गए हैं।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai News: शौचालय को अपग्रेड कर और बेहतर बनाएगा भिलाई नगर निगम, क्लीन टायलेट कैम्पेन शुरू

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस.सिंहदेव सरगुजा की अंबिकापुर सीट से कांग्रेस की टिकट पर मैदान में थे। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए उम्मीदवार राजेश अग्रवाल ने नाम मात्र के एक सौ 57 वोटों के मामूली अंतर से पराजित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Steel और Elections: पूर्व इस्पात मंत्री तोमर, पूर्व इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय जीते, फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय बघेल के खाते में हार

जानकार बता रहे है कि अंबिकापुर सीट से लगातार तीन बार टीएस.सिंहदेव ने विधानसभा का चुनाव लड़ा। उन्होंने निरंतर तीनों बार चुनाव जीत कर हैट्रिक बनाया। वहीं, चौथी बार वे 2023 में चुनाव लड़े और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Result Breaking: 2018 में रिकॉर्ड 59 हजार वोटों से जीतने वाले मो.अकबर 39 हजार वोट से पिछड़े, हार के करीब

हम आपको बता दें कि 2018 चुनाव के बाद कांग्रेस को मिली बहुमत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी ऊहापोह की स्थिति थी। इसमें भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, डॉ.चरण दास महंत के साथ ही टीएस.सिंहदेव की मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदारी थी। लेकिन तब भूपेश बघेल सूबे के मुखिया बने।

ये खबर भी पढ़ें :  NMDC News: नवंबर में आयरन ओर के 3.83 एमटी प्रोडक्शन और 3.79 एमटी बिक्री का रचा इतिहास

इसके बाद टीएस.सिंहदेव को केबिनेट मंत्री बनाया गया। उन्हें स्वास्थ्य, पंचायत जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया था। जबकि बीते कुछ दिनों पहले टीएस.सिंहदेव का कद बढ़ाते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बना दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : Election Big Breaking: छत्तीसगढ़ के पहले डिप्टी CM टीएस.सिंहदेव 157 वोंटों से चुनाव हारे, रि-काउंटिंग की मांग

वे छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आने के बाद पहले उप मुख्यमंत्री थे। इससे पहले प्रदेश में कभी कोई डिप्टी सीएम नहीं बना था। हम आपको बता दें कि 2018 में कांग्रेस की बड़ी जीत के पीछे पार्टी के घोषणा पत्र को माना जाता था। इस घोषणा पत्र को आकार देने में टीएस.सिंहदेव की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

ये खबर भी पढ़ें :  पेंशन की ताजा खबर: 1.15 करोड़ डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार, अब मिलती रहेगी पेंशन