Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durgapur Steel Plant में बनने जा रहा कर्मचारी क्लब, स्वीमिंग पूल और बार की होगी सौगात, BSP, BSL, RSP का भी आएगा नंबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant में बनने जा रहा कर्मचारी क्लब, स्वीमिंग पूल और बार की होगी सौगात, BSP, BSL, RSP का भी आएगा नंबर

12/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Employees-club-swimming-pool-and-bar-going-to-be-built-in-SAIL-Durgapur-Steel-Plant-BSP-BSL-RSP-number-will-also-come
  • दुर्गापुर के उच्च अधिकारियों की एक विशिष्ट टीम ने किया बर्नपुर मिडटाउन क्लब का निरीक्षण।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अधिकारी क्लब के तर्ज पर कर्मचारियों के लिए क्लब की सौगात मिलने वाली है। इस्को बर्नपुर के मिड टाउन के बाद अब दुर्गापुर स्टील प्लांट के बी-जोन में कर्मचारी क्लब बनने जा रहा है।

इसके बाद कर्मचारी क्लब का दायरा भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट और राउरकेला स्टील प्लांट में क्लब का तोहफा मिलेगा। इस बात का दावा सेल बोर्ड के मेंबर व दुर्गापुर व इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह ने किया है। इसकी पुष्टि इंटक दुर्गापुर के महासचिव रजत दीक्षित ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें:   नेहरूनगर जमीन विवाद: BSP, CRPF, भिलाई नगर निगम में फंसा मामला, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल करेगा कोर्ट केस…!

सेल आईएसपी के कर्मियो के मनोरंजन और शिक्षण के केंद्र के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाला बर्नपुर मिडटाउन क्लब फिर से चर्चा के केंद्र में है। दुर्गापुर स्टील प्लांट के टाउन सर्विसेज विभाग की एक उच्च स्तरीय टीम निरक्षण और क्लब की कार्यप्रणाली को जानने के लिए आई थी। टीम में अरूप कुमार दत्ता चौधरी-महाप्रबंधक टाउन सर्विस, पार्थ दास-महाप्रबंधक टाउन इलेक्ट्रिकल, अशोक कुमार- उपमहाप्रबंधक टाउन विभाग शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें:   22 साल बाद SAIL हाउस लीज की रजिस्ट्री शुरू, Bhilai में जश्न का माहौल, रजिस्ट्री ऑफिस में विधायक-महापौर से लिपट गए लीजधारी

क्लब के महासचिव श्रीकांत शाह ने बताया कि बर्नपुर मिडटाउन क्लब की सभ्य कार्यशैली, यहां के कार्यक्रमों और क्लब के बेहतर संचालन से प्रभावित होकर हमारे डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह के दिशा निर्देशानुसार दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मियो के लिए भी इसी प्रकार का एक क्लब जल्द दुर्गापुर में बनाया जा रहा है। इसी कार्यप्रणाली और क्लब को देखने के लिए विशिष्ट अधिकारियों की एक टीम ने हमारे क्लब का दौरा किया।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL लीज रजिस्ट्री: पेपर के नाम पर वसूली और दलालों से बचें, सेक्टर-5 डोमशेड में फ्री में होगा सारा काम, रजिस्ट्री आफिस तक पहुंचाने का इंतजाम

क्लब द्वारा संचालित योगा, नृत्य, कला, जूडो कराटे इत्यादि कक्षाओं का निरक्षण किया, साथ ही साथ क्लब द्वारा अब तक किए गए सभी मनोरंजन और सांकृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ली। निरीक्षण के पश्चात दुर्गापुर के अधिकारियों ने बर्नपुर मिडटाउन क्लब से बहुत प्रभावित हुए और इसकी भरपूर प्रसंशा की। ये हम सभी क्लब सदस्यो के लिए गर्व की बात है की हमारे क्लब को अनुसरण कर दूसरे स्टील प्लांट के शहरों में भी कर्मियो के लिए ऐसा क्लब बनने जा रहा है, जिसका लाभ वहा के कर्मियों और उनके परिवार जनों को होगा।

SAIL हाउस लीज पर भाजपा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-किसी को नहीं मिल रहा मालिकाना हक, मेयर-विधायक खेल रहे रेवेंयू वसूली का खेल

बहुत जल्द सेल के अन्य सभी प्लांट राउरकेला, बोकारो, भिलाई में भी कर्मियो के लिए इस प्रकार का एक क्लब बनाए जाने की परिकल्पना है। इस दौरान क्लब के उपमहासचिव अचिंत्य माझी, सांस्कृतिक सचिव मानस नायक, खाद्य सचिव गौरव रंजन, क्लब प्रबंधक राहुल प्रसाद समेत क्लब कमिटी के पदाधिकारी मौजूद थे।

इधर-रजत दीक्षित ने बताया कि जनरल में एक मांग पत्र डायरेक्टर इंचार्ज को सौंपा गया था, जिस पर अमल किया जा रहा है। बी-जोन के मुकूल स्कूल बिल्डिंग को संवारकर दुर्गापुर इस्पात क्लब बनेगा। यहां स्वीमिंग पूल, बच्चों, महिलाओं के लिए खास इंतजाम किया जाएगा। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि बार की भी सुविधा हो सकती है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL, CRPF और भिलाई निगम में बढ़ी दरार: नेहरूनगर जमीन पर अवैध कॉलोनी के खिलाफ फंसा मामला, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल करेगा कोर्ट केस…!
Next: लीज डीड रजिस्ट्री की खुशी में टाउनशिप और खुर्सीपार में बंटी मिठाइयां, 2100 रुपए की सीधी बचत

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.