Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL, CRPF और भिलाई निगम में बढ़ी दरार: नेहरूनगर जमीन पर अवैध कॉलोनी के खिलाफ फंसा मामला, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल करेगा कोर्ट केस…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL, CRPF और भिलाई निगम में बढ़ी दरार: नेहरूनगर जमीन पर अवैध कॉलोनी के खिलाफ फंसा मामला, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल करेगा कोर्ट केस…!

12/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Nehru-Nagar-land-dispute-BSP-CRPF-case-stuck-in-Bhilai-Nagar-Nigam-Central-Reserve-Police-Force-will-do-court-case
  • बीएसपी और निगम पूरे मामले से भाग रहा है। निगम ने नेहरू नगर की जमीन पर कालोनी बसा दिया है। इसके बदले जमीन मांगी जा रही है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट और भिलाई नगर निगम के खिलाफ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कोर्ट केस करने की तैयारी में आ गई है। नेहरू नगर में बीएसपी (BSP) से जिस जमीन को सीआइएसएफ ने करीब ढाई लाख में खरीदा था, आज वहां अवैध कॉलोनी और बस्ती बन चुकी है। सीआरपीएफ अपनी जमीन मांग रहा। लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

गुरुवार को भिलाई निगम सभागार में सीआरपीएफ (CRPF) के डीआईजी बलराम बेहरा खुद मीटिंग में शामिल हुए। बीएसपी से जीएम सुब्रत प्रह्लाद और निगम के उच्चाधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे। शाम 4 बजे से लेकर 5 बजे तक मीटिंग हुई। चाय-पानी हुआ और फिर सब बाहर निकल आए।

ये खबर भी पढ़ें:   Bhilai की सियासी बिसात पर लीजधारी मोहरे, कांग्रेस-भाजपा का वोट बैंक सधा या बंटा, कहीं खुशी-कहीं गम

सीआरपीएफ के अधिकारी पीछे से बीएसपी अधिकारियों को टोकते रहे। बीएसपी अफसर जोर से बोलते हुए आगे बढ़ गए कि हमने जमीन दे दिया है। सीमांकन कराना हमारा काम नहीं है। इस पर सीआरपीएफ की तरफ से मीटिंग में शामिल अधिकारी नाराज हो गए।

अनौपचारिक बातचीत में बताया गया कि बीएसपी और निगम पूरे मामले से भाग रहा है। निगम ने नेहरू नगर की जमीन पर कालोनी बसा दिया है। इसके बदले जमीन मांगी जा रही है, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। कई चरण की बैठक हो चुकी है। इसलिए अब कोर्ट केस के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता है।

ये खबर भी पढ़ें:   22 साल बाद SAIL हाउस लीज की रजिस्ट्री शुरू, Bhilai में जश्न का माहौल, रजिस्ट्री ऑफिस में विधायक-महापौर से लिपट गए लीजधारी

भिलाई की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर की जमीन सीआरपीएफ को 1971 में आवंटित की गई थी। विशेष विकास क्षेत्र प्राधिकरण (साडा) कार्यकाल में जमीन पर प्लाटिंग कर दी गई। 2003 में नक्सल अभियान के दौरान सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ में आई और उसने अपनी तलाश की। दस्तावेज में भिलाई में जमीन मिली।

इस पर कैंप लगाने आदि को लेकर प्लानिंग की गई। सीआरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां अवैध कॉलोनी और बस्ती दिखी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने गृह मंत्रालय के आदेश पर नेहरू नगर की भूमि का सर्वे शुरू कर दिया है। रिक्त भूमि को पजेशन में लेने का निर्णय लिया।

जानिए 232.02 एकड़ जमीन मामले में क्या चल रहा
बीएसपी ने 18 अप्रैल 1972 राजस्व मंडल आमदी, पटवारी हल्का नंबर-22 खसरा नंबर 34 के 232.02 एकड़ जमीन सीआरपीएफ को बेची। तत्कालीन बटालियन के अधिकारियों ने जमीन के एवज में बीएसपी को 2,19236 रुपए भी दिए।

1977 में सीआरपीएफ भिलाई से पूर्वोत्तर राज्य के अभियान में भेज दी गई। इस वजह से यहां लोगों को मौका मिला और जमीन बंदरबाट कर दी गई। 2014 में जमीन के बारे में सेंट्रल जोन कोलकाता के विशेष पुलिस महानिदेशक से सेक्टर मुख्यालय छत्तीसगढ़ के 222 वीं बटालियन के कमांडेंट को आदेश जारी हुआ। तब महानिदेशक जमीन देखने भिलाई पहुंचे, तो वे भी आवंटित जमीन पर छोटे-छोटे प्लॉट, भवन देख कर दंग रह गए। इसके बाद से सीआरपीएफ और बीएसपी के बीच जमीन को मामला फंसा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Lease Deed Registry शुरू होने से टाउनशिप वासियों में खुशी की लहर: संजय साहू
Next: Durgapur Steel Plant में बनने जा रहा कर्मचारी क्लब, स्वीमिंग पूल और बार की होगी सौगात, BSP, BSL, RSP का भी आएगा नंबर

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.