Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • GOOD NEWS: भिलाई के एंसिलरी उद्योगों में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, ITI करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग-अप्रेंटिस के साथ नौकरी भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

GOOD NEWS: भिलाई के एंसिलरी उद्योगों में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, ITI करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग-अप्रेंटिस के साथ नौकरी भी

Azmat ali 12/05/2026 1 minute read
engineering-polytechnic-eti-students-are-provided-training-and-apprenticeship-along-with-jobs-in-the-ancillary-industries-of-bhilai

बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और भारती विश्वविद्यालय में एमओयू। ट्रेनिंग से अपना स्किल बढ़ा सकेंगे छात्र और छात्राएं: रतन दासगुप्ता। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, आईटीआई सहित अन्य कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं को एंसिलरी उद्योग ट्रेनिंग देंगे। साथ ही अप्रेंटिसशिप की भी सुविधा दी जाएगी। चयनित छात्र छात्राओं को एंसिलरी उद्योग अपने यहां जाब भी देंगे।

एमओयू पर हस्ताक्षर एंसिलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता एवं विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार ने किया। श्री दास गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ टेक्निकल रूप से भी मजबूत हों इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग की बहुत आवश्यकता होती है। ट्रेनिंग के माध्यम से ही वह अपना स्किल बढ़ाते हैं। उद्योगों में ट्रेनिंग मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके सामने रोजगार के अवसर भी खुलते हैं। भिलाई के एंसिलरी उद्योगों को भी ऐसे युवक युवतियों की जरूरत होती है।

श्री दास गुप्ता ने बताया कि जब भारतीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन द्वारा छात्राओं को ट्रेनिंग देने, अप्रेंटिस कराने और नौकरी देने की बात हुई तो एंसिलरी एसोसिएशन ने इसे सकारात्मक रूप से लिया। एंसिलरी एसोसिएशन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच विचार विमर्श के बाद इस समझौते पर सहमति बनी। जिसके तहत यहां के एंसिलरी उद्योग, विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को अपने यहां ट्रेनिंग देंगे।

एंसिलरी एसोसिएशन और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच हुए इस एमओयू से न केवल यहां के उद्योगपति खुश नजर आए बल्कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भी इसे एक अच्छी पहल बताया। स्थानीय उद्योगों में ही काम मिल जाने से छात्र-छात्राओं को दूर दराज के प्रदेशों में भटकना नहीं पड़ेगा। वे यही काम करते हुए अपने स्किल को डेवलप कर सकेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से सीईओ प्रभजोत सिंह भोई एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. स्वाति पांडे उपस्थित थीं। एंसिलरी एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष शशि भूषण, कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा, सचिव वरुण घोष एवं रवि मिश्रा, समन्वयक अवी सहगल और विशेष आमंत्रित सदस्य योगेश गुप्ता एवं डी राय चौधरी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: श्रमिक ठगों के निशाने पर, मजदूरों के सत्यापन और साइबर क्राइम पर पुलिस ने बुलाया ठेकेदारों को
Next: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 2 साल की बच्ची संग 4 की मौत, सीएम साय ने जताया दुख, 9-9 लाख मुआवजे की घोषणा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.