Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: श्रमिक ठगों के निशाने पर, मजदूरों के सत्यापन और साइबर क्राइम पर पुलिस ने बुलाया ठेकेदारों को
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: श्रमिक ठगों के निशाने पर, मजदूरों के सत्यापन और साइबर क्राइम पर पुलिस ने बुलाया ठेकेदारों को

Azmat ali 12/05/2026
Bhilai Steel Plant Contractors and Workers Targeted by Fraudsters Police Call Meeting, Offer Tips on how to Protect Themselves

श्रमिकों की सुरक्षा, स्थानीय एवं बाहरी श्रमिकों के आधार कार्ड का सत्यापन, साइबर अपराध से बचाव, टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई।

  • जन मित्र योजना के तहत भिलाई पुलिस और ठेका ठेकेदार सोसायटी की बैठक, साइबर सुरक्षा पर दिया गया जोर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन मित्र योजना अभियान के तहत भिलाई नगर पुलिस ने भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा और साइबर जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

भिलाई नगर पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में आयोजित इस बैठक में भिलाई नगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने भिलाई इस्पात संयंत्र वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर्स एंड लेबर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में मुख्य रूप से बीएसपी में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, स्थानीय एवं बाहरी श्रमिकों के आधार कार्ड का सत्यापन, साइबर अपराध से बचाव, टोल फ्री नंबर की जानकारी और श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने श्रमिकों और ठेकेदार प्रतिनिधियों को बैंक खातों को साइबर ठगों से सुरक्षित रखने, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन फ्रॉड, महिला उत्पीड़न, नशा विरोधी अभियान और अन्य अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध या फर्जी कॉल के झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के अध्यक्ष सीजू एन्थोनी ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की मुस्तैदी की वजह से आम नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं और चैन की नींद सो पाते हैं।

बैठक में सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, उपाध्यक्ष धीरज शुक्ला, नवीन सिंह, व्ही के बाबू, राजेश अग्रवाल, कमल अवस्थी, एम मोहन, मोहन नायडू, शिव लखन, राजू सिंह, इसरार खान, जावेद अंसारी, राजेश, सुरेंद्र पाठक, इंद्रजीत सिंह, वाहिद खान, बलवंत सिंह, रवि रंजन, विनय सिंह, आरबी पाण्डेय, जुगल सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। बीएसपी के आईआर विभाग के अधिकारी राहुल थोटे भी बैठक में शामिल हुए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के मजदूर दहाड़े, बोले-“प्लांट जमीनदाताओं का है, नौकरी से निकालने का सोचना भी मत”
Next: GOOD NEWS: भिलाई के एंसिलरी उद्योगों में इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, ITI करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग-अप्रेंटिस के साथ नौकरी भी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.