Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO NEWS: ऐसा करने से नहीं होगा पेंशन फॉर्म रिजेक्ट, खाते में आएगा पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPFO NEWS: ऐसा करने से नहीं होगा पेंशन फॉर्म रिजेक्ट, खाते में आएगा पैसा

30/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-NEWS-By-doing-this-pension-form-will-not-be-rejected-definitely-read

– न्यूनतम समय में फॉर्म भरकर आप ऐसे पा सकते है पेंशन
– EPFO सदस्य 50 वर्ष की आयु के बाद, गैर अंशदायी अवधि को घटाकर 10 वर्ष की पात्र सेवा पूरी करने पर Reduced Pension के लिए पात्र हो जाते हैं।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। पेंशन फॉर्म 10D की प्रक्रिया और इसे अप्लाई करने की जरूरी सावधानियों के बारे में आज आपका सबसे विश्वसनीय न्यूज पोर्टल @Suchnaji.com News आपको संपूर्ण जानकारी देने जा रहा है। इसमें हम आपको कम से कम समय में फॉर्म भरकर पेंशन पाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

पेंशन का दावा यदि सदस्य कर रहा है तो उसे चाहिए कि वह रिटायरमेंट से काफी पहले ही इसकी तैयारी कर लें और ‘प्रयास योजना’ का लाभ लें, जिससे उसे रिटायरमेंट के बाद कोई समस्या न हो।

सदस्य 50 वर्ष की आयु के बाद, गैर अंशदायी अवधि को घटाकर 10 वर्ष की पात्र सेवा पूरी करने पर Reduced Pension के लिए पात्र हो जाता है। बशर्ते वो सेवा में न हो। सदस्य 58 साल की आयु के बाद गैर अंशदायी सेवा अवधि घटाकर 10 वर्ष की पात्र सेवा पूरी करने के बाद Superannuation Pension के लिए पात्र हो जाता है।

सदस्य 58 वर्ष की आयु के बाद, लेकिन 60 साल की आयु तक, आस्थगित पेंशन का विकल्प भी चुन सकता है। दावा भरने से पहले सदस्य को अपने UAN की जांच कर लेनी चाहिए।

सदस्य का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, नौकरी ज्वॉइन करने की तिथि, बैंक विवरण आदि सही हो। यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सही करवा लें। यह भी अच्छे से जांच लें कि आपके सभी EPS अकाउंट ट्रांसफर हो गए हो और नए अकाउंट में जुड़ गए हो। यदि ऐसा न हो तो ट्रांसफर करवा लें।
पेंशन फॉर्म भरने से पूर्व यह देख लें कि आप जिस शहर में पेंशन लेना चाहते हैं वहां के कौन-कौन से बैंक में EPFO पेंशन देता है। आपका खाता केवल इन्हीं में से किसी एक बैंक में होना चाहिए। ध्यान रखें कि यदि कोई ज्वॉइंट खाता हो, तो केवल अपने पति/पत्नी के साथ ही हो और साथ ही ज्वॉइंट खाते में सदस्य का नाम पहले होना चाहिए। सेवा अवधि के दौरान सदस्य की मृत्यु के मामले में, सभी पात्र दावेदारों के अलग-अलग बैंक खाते होने चाहिए।

– इन बातों पर दें विशेष ध्यान रखिए
ऑनलाइन फॉर्म 10D भरने के लिए दो बातों पर विशेष रूप से ध्यान दें। एक तो आपका KYC अपडेटेड हो, दूसरा आपने ई-नॉमिनेशन जरूर भरा हो। यदि आप फिजिकल फॉर्म 10D भरना चाहते हैं तो फॉर्म EPFO की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें या किसी भी PF ऑफिस से प्राप्त कर लें। फॉर्म के सभी कॉलम सावधानीपूर्वक भरें और यथास्थान पर ही हस्ताक्षर करें।

– इन्हें करें संलग्न
परिवार के सभी सदस्यों के जन्म प्रमाण पत्र संलग्न करें। परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड संलग्न करें। पति-पत्नी की तीन संयुक्त फोटो नियोक्ता से सत्यापित करा कर संलग्न करें।

यदि मृत्यु दावा है तो परिवार के सारे पात्र सदस्यों की तीन-तीन फोटो को नियोक्ता द्वारा सत्यापित कराकर संलग्न करें। यदि आपके पास कोई योजना प्रमाण पत्र है तो वो भी ओरिजनल संलग्न करें। बैंक खाते की पासबुक या चेक जिस पर दावेदार का नाम प्रिंट हो उसे भी संलग्न करें। फॉर्म और सभी संलग्नकों को नियोक्ता से प्रमाणित कराएं। यदि कहीं भी कोई कटिंग या ओवर राइटिंग हो तो उसे भी प्रमाणित कराएं और संबंधित EPF कार्यालय में जमा करें।

साथियों, ऐसे ही इंफॉर्मेटिव्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए आप लगातार @Suchnaji.com पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Job Alert: 17 हजार से ज्यादा Vacancy, SSC लेगा Exam, ऐसे करें Apply
Next: Bhilai Steel Plant के 345 अफसरों का Promotion, सिर्फ इन अधिकारियों को DIC के हाथों में मिला ऑर्डर

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.