Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • Bhilai Steel Plant के 345 अफसरों का Promotion, सिर्फ इन अधिकारियों को DIC के हाथों में मिला ऑर्डर
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के 345 अफसरों का Promotion, सिर्फ इन अधिकारियों को DIC के हाथों में मिला ऑर्डर

30/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Promotion-of-345-officers-of-Bhilai-Steel-Plant-only-these-officers-got-the-order-in-the-hands-of-DIC-1

– निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित पदोन्नति प्रमाण पत्र वितरण समारोह।
– पदोन्नत सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
– अधिकारियों ने विचार व्यक्त किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में 30 जून को संयंत्र के विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों में कुल 345 अधिकारी पदोन्नत किये गये। ई-6 से ई-7 पद पर पदोन्नत अधिकारियों को इस्पात भवन के सभागार में संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने दिनांक 30 जून 2024 को पदोन्नति आदेश वितरित किया।

अनिर्बान दासगुप्ता ने पदोन्नति आदेश वितरित करते हुए सभी कार्यपालकों को बधाई दी। अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी एक महत्वपूर्ण पद पर पहुंच गए है, ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। मेरा मानना है कि कंपनी सेल में स्वयं की उन्नति के बहुत अवसर मिलते है जो आप सभी को मोटिवेट करते है। यह मोटिवेशन आपके निष्पादन में दिखलाई पड़े तो कंपनी को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सभी पदोन्नति के लिए हमने सही स्थान के लिए सही व्यक्ति को चयनित करके पदोन्नति दी है यह बहुत कठिन काम था पर हमने प्रयास किया है कि कंपनी को अधिक मजबूती मिल सके। उन्होंने संगठन के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उत्पादन जरूरी है पर सुरक्षा उससे ज्यादा जरूरी है।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) एके चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ एके पंडा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ एम रविन्द्रनाथ तथा प्रभारी कार्यपालक निदेशक (खदान) आरबी गहरवार और सेफी चेयरमैन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर ने भी पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

– प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों ने कहा…
निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित पदोन्नति प्रमाण पत्र वितरण समारोह में सभी उपस्थितों का स्वागत एवं कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस रामाराजू ने किया। इस अवसर पर पदोन्नत सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व निर्वहन का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (डीआईसी सचिवालय) अतुल नौटियाल, ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

– जानिए भिलाई स्टील प्लांट में प्रमोशन पाने वालों की संख्या
भिलाई इस्पात संयंत्र में सहायक प्रबंधक (ई-1) से लेकर सहायक महाप्रबंधक (ई-5) तक के नव पदोन्नत अधिकारियों को पदोन्नति आदेश संबंधित विभाग के विभागप्रमुखों/कार्यपालक निदेशकगण के कार्यालय में वितरित किए गए।

इसके अंतर्गत सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक (ई-1 से ई-2) पद पर कुल 20 कार्यपालक, उप प्रबंधक से प्रबंधक (ई-2 से ई-3) पद पर कुल 04 कार्यपालक, प्रबंधक से वरिष्ठ प्रबंधक (ई-3 से ई-4) पद पर कुल 159 कार्यपालक, वरिष्ठ प्रबंधक से सहायक महाप्रबंधक (ई-4 से ई-5) पद पर कुल 55 तथा सहायक महाप्रबंधक से उप महाप्रबंधक (ई-5 से ई-6) पद पर कुल 66 कार्यपालक पदोन्नत हुए। उप महाप्रबंधक से महाप्रबंधक (ई-6 से ई-7) पद पर कुल 41 कार्यपालक पदोन्नत हुए, जिसमें चिकित्सा विभाग से एसीएमओ (ई-6 से ई-7) पद पर पदोन्नत 3 अधिकारी शामिल है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO NEWS: ऐसा करने से नहीं होगा पेंशन फॉर्म रिजेक्ट, खाते में आएगा पैसा
Next: SAIL BSP-NSPCL: छत्तीसगढ़ के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट का भिलाई में भूमि-पूजन, पढ़िए Green Power Generation पर रिपोर्ट

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.