Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO Update: क्या आपके ठेकेदार ने PF नहीं किया जमा, ऐसे निकालें अपने हक की कमाई
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO Update: क्या आपके ठेकेदार ने PF नहीं किया जमा, ऐसे निकालें अपने हक की कमाई

02/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-Update-Has-your-contractor-not-deposited-your-PF-How-to-withdraw-your-entitled-earnings
  • प्रधान नियोक्ता की जिम्मेदारी है कि वह ठेकेदार को नियोक्ता अंशदान व प्रशासनिक प्रभार का भुगतान करें। ठेकेदार द्वारा उसे जमा कराया जाना सुनिश्चित करें।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। EPFO अधिनियम के तहत प्रधान नियोक्ता की जिम्मेदारी के बारे में आज @Suchnaji.com News आपको विस्तार से बताएगा।

कर्मचारियों, क्या आपको पता है कि आपके प्रतिष्ठान में कार्यरत संविदा कर्मियों के संबंध में भी EPF अनुपालन की जिम्मेदारी आप की ही है ? जी, हां EPF एक्ट की धारा 2F के अनुसार वह प्रत्येक कर्मचारी जो प्रतिष्ठान के किसी भी कार्य के लिए, सीधे अथवा ठेकेदार के माध्यम से, वेतन पाता हो प्रतिष्ठान का कर्मचारी माना जाता है और उसके EPF ड्यूज (EPF Dues) जमा करने की जिम्मेदारी प्रतिष्ठान की है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: पीएफ एकाउंट में आने जा रहा ब्याज का पैसा, ऐसे करें चेक

यहां तक कि यदि ठेकेदार प्रतिष्ठान अगर स्वयं भी EPFO में रजिस्टर्ड है तो भी प्रधान नियोक्ता यानी प्रिंसिपल एम्प्लॉयर अनुपालन के लिए अंतिम रूप से जिम्मेदार है। प्रधान नियोक्ता की जिम्मेदारी है कि वह ठेकेदार को नियोक्ता अंशदान व प्रशासनिक प्रभार का भुगतान करें और ठेकेदार द्वारा उसे जमा कराया जाना सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO ने लौटाया है 30-35 लाख, मत कीजिए खर्च, आ रही ताजा खबर

इसलिए प्रत्येक नियोक्ता को चाहिए कि वह अपने ठेकेदारों के अनुपालन पर भी नजर रखें और यह सुनिश्चित करें कि उसके द्वारा प्रतिष्ठान के काम में नियोजित कर्मचारियों का पूरा PF समय से जमा हो। ठेकेदारों के अनुपालन को जांचने के लिए EPFO ने एक प्रिंसिपल एम्पलॉयर पोर्टल (Principal Employer Portal) बनाया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: EPFO ने लौटाया है 30-35 लाख, मत कीजिए खर्च, आ रही ताजा खबर

इस पोर्टल पर लॉगिन करके प्रिंसिपल एंपलॉयर, ठेकेदार या EPF कोड नंबर और कर्मचारियों का UAN नंबर डालकर उनके EPF जमा होने की जांच कर सकते हैं। यह सुविधा उन प्रिंसिपल एंप्लॉयर्स को भी उपलब्ध है जो खुद EPF में रजिस्टर्ड नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : EPF, ESIC, NPS पर सरकार की ताज़ा रिपोर्ट जारी, पेंशन का आंकड़ा करेगा हैरान

प्रिंसिपल एंप्लॉयर पोर्टल सुविधा (Principal Employer Portal Service) को प्राप्त करने के लिए प्रिंसिपल एंप्लॉयर को अपने पोर्टल पर लॉगिन करके अपने ठेकेदारों का विवरण भरना पड़ेगा। ठेकेदार को भी अपने लॉगिन से प्रिंसिपल एंप्लॉयर का विवरण भरने की सुविधा उपलब्ध है। आइए, इसकी प्रक्रिया जान लेते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : NEET और UGC NET पर NSUI का प्रोटेस्ट, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला आग के हवाले, मोदी पर कटाक्ष

EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर बाईं ओर नीचे दिए गए प्रिंसिपल एंप्लॉयर्स पोर्टल बटन पर क्लिक करें। Establishment पर जाएं। Contractor में जाएं और Add New Contractor पर क्लिक करें तथा ठेकेदार की Establishment ID दर्ज कर सर्च करें। ठेकेदार का नाम दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organization: पेंशनभोगियों का दर्द दूर करने 1 माह का महा अभियान शुरू

कॉन्ट्रैक्ट स्टार्ट डेट भरें और यदि उपलब्ध हो तो कॉन्ट्रैक्ट एंड डेट भी भरें। वर्क ऑर्डर की PDF फाइल अपलोड करें। सबमिट करें। वर्क ऑर्डर का प्रथम पेज, जिसमें ठेकेदार का नाम और ठेके का पीरिएड हो, वही अपलोड करना काफी होगा। प्रिंसिपल एंप्लॉयर अपने सभी ठेकेदारों को एक पेज पर देख सकते है और यदि कोई विवरण गलत है तो ठेकेदार को डिलीट कर दोबारा सही विवरण भर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : United Nations की मुहिम को भिलाई स्टील प्लांट कर रहा साकार, पर्यावरण के लिए पीसीबी प्लांट ने रचा इतिहास

ठेकेदार एड करने के बाद प्रिंसिपल एंप्लॉयर को अपलोड मंथली डिटेल्स ऑफ कॉन्ट्रैक्टर एंप्लॉयर लिंक से यह विवरण करने होंगे। कॉन्ट्रैक्टर लिस्ट से ठेकेदार को सलेक्ट करें। Wage Month सलेक्ट करें और फाइल, जिसमें सभी संविदा कर्मियों के नाम, वेतन जिस पर ठेकेदार को EPF का भुगतान प्रिंसिपल एंप्लॉयर द्वारा किया गया है और काम के दिन हो, अपलोड करें।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की इस सौगात का उठाइए फायदा, वरना लूट लेंगे कंपनी वाले

इसके बाद प्रिंसिपल एंप्लॉयर अपने ठेकेदार द्वारा जमा किए गए ड्यूज की जांच कंप्लॉयंस डैशबोर्ड से कर सकता है। भारतीय रेल, CPWD जैसी सरकारी विभाग जो स्वयं EPFO में रजिस्टर्ड नहीं है वे भी इसी पोर्टल पर अपने इनकम टैक्स TAN से खुद को रजिस्टर कर लॉगिन ID और पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद वे अपने ठेकेदार के विवरण दर्ज कर उनके द्वारा किए गए EPF कंप्लॉयंस की जांच कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: केंद्रीय बजट में 7500 रुपए पेंशन का प्रावधान करें, प्रभु राम होंगे प्रसन्न, अन्यथा उपचुनाव में…

तो यह थी प्रिंसिपल एंप्लॉयर पोर्टल के बारे में समस्त जानकारी। हमें विश्वास है कि आप इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे और अपने सभी कर्मचारियों को समुचित सामाजिक सुरक्षा लाभ दिया जाना सुनिश्चित करेंगें। ऐसी ही जानकारियों के लिए आप लगातार @Suchnaji.com News पढ़ते रहिए और शेयर करते रहिए।

ये खबर भी पढ़ें : Job Alert 2024: असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर Vacancy, 1300 Post, सरकारी नौकरी, आज से ही करें Apply

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NJCS में ही बगावत: डीके पांडेय पर गुस्सा, वंश बहादुर बोले-Bhilai का कर्मचारी कामचोर नहीं, 300 शहादत याद है न…
Next: SAIL Biometric पर बड़ी खबर: Kolkata Tribunal ने स्वीकार किया केस, 12 अगस्त को सुनवाई

Related Stories

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.