Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NJCS में ही बगावत: डीके पांडेय पर गुस्सा, वंश बहादुर बोले-Bhilai का कर्मचारी कामचोर नहीं, 300 शहादत याद है न…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NJCS में ही बगावत: डीके पांडेय पर गुस्सा, वंश बहादुर बोले-Bhilai का कर्मचारी कामचोर नहीं, 300 शहादत याद है न…

02/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Revolt-in-NJCS-Anger-at-DK-Pandey-Vansh-Bahadur-said-–-Bhilai-employee-is-not-a-slacker-remember-the-300-martyrdoms…
  • वंश बहादुर सिंह ने कहा कि डीके पांडे को भिलाई की कार्य संस्कृति पता नहीं है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) नेता के बयान पर एनजेसीएस (NJCS) के ही नेता ने गुस्सा उतार दिया है। पिछले दिनों बीएमएस (BMS) के नेता व एनजेसीएस सदस्य डीके पांडेय (NJCS Member DK Pandey) के विवादित बयान पर एनजेसीएस सदस्य व इंटक महासचिव ने बयान देकर सबको हैरान कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : धरना-प्रदर्शन से बायोमेट्रिक पर कोई असर नहीं, 13 हजार करा चुके रजिस्ट्रेशन, यूनियनों के बुलावे पर नहीं आए BSP कर्मचारी

बीएमएस के एनजेसीएस नेता डीके पांडे के उस बयान पर कड़ी आपत्ति की है, जिसमें उन्होंने कहा कि “बायोमेट्रिक सिस्टम (Biometric System) के विरोध का मतलब है कि हम ड्यूटी नहीं करना चाहते।” वंश बहादुर सिंह ने कहा कि डीके पांडे को भिलाई की कार्य संस्कृति पता नहीं है। भिलाई के कर्मचारी बिना बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के सेल में सर्वोच्च प्रोडक्शन एवं प्रॉफिट देते आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : United Nations की मुहिम को भिलाई स्टील प्लांट कर रहा साकार, पर्यावरण के लिए पीसीबी प्लांट ने रचा इतिहास

भिलाई का कर्मचारी कामचोर नहीं है। कोरोना महामारी में भिलाई ने 300 कर्मचारियों की शहादत देकर लगातार प्रोडक्शन बनाए रखा, जिसके कारण महामारी के दौरान सेल की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई। संयुक्त यूनियन ने डीके पांडे को कड़ी चेतावनी चेतावनी देते हुए कहा कि वे आगे इस तरह भिलाई के श्रमिकों के सम्मान के खिलाफ कोई बयानबाजी ना करें।

ये खबर भी पढ़ें : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पहुंचे Bhilai Steel Plant, OBC आरक्षण पर खुली फाइलें

बता दें कि भिलाई सहित सेल कर्मचारियों का 1 जनवरी 2017 से वेज रिवीजन लंबित है। कर्मचारियों का 39 महीने का एरियर्स, हाउस रेंट अलाउंस सहित विभिन्न मुद्दों पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। सेल प्रबंधन के अड़ियल रवैया के खिलाफ 29 एवं 30 जनवरी को यूनियनों ने सेल में हड़ताल करने का निर्णय लिया था। इसके लिए 24 जनवरी 2024 को मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) नई दिल्ली के समक्ष कॉन्सिलिएशन बैठक हुई, जिसमें सेल प्रबंधन (SAIL Management) ने यह वादा किया था कि कर्मचारियों के सभी मुद्दों का ढाई महीने में समाधान कर लिया जाएगा, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी अभी तक कर्मचारियों का 39 महीने का एरियर, हाउस रेंट एलाउंस, बोनस फार्मूला इत्यादि मुद्दों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। इसी बीच सेल प्रबंधन ने मनमानी करते हुए सेल की इकाइयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लागू करने का निर्णय ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें : LeadIT का सदस्य बना SAIL, Sweden में चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने कही ये बातें…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा में राहुल गांधी ने भाजपा को कहा-नफरती, भिलाई में भाजपाइयों ने फूंका पुतला
Next: EPFO Update: क्या आपके ठेकेदार ने PF नहीं किया जमा, ऐसे निकालें अपने हक की कमाई

Related Stories

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

Appeal to SAIL CMD Negligence by Bhilai Township Officials Raises Fears of Accidents at the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीएमडी साहब…भिलाई टाउनशिप में पाठ नहीं, गाज गिराने की जरूरत, बदहाल टाउनशिप से गुस्से में कर्मी, रेल मिल सीजीएम को घेरा

Azmat ali 26/09/2026
Steel Authority of India Limited CMD AK Panda Said-Complete the Construction Work of Coke Oven Battery 8 by October 5 or Face Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: 5 अक्टूबर तक कोक ओवन बैटरी 8 करें तैयार, वरना गिरेगी गाज, SAIL CMD एके पंडा पढ़ा रहे सेफ्टी का पाठ

Azmat ali 26/09/2026
BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.