Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95: केंद्र सरकार और कंपनी नहीं कर्मचारियों-अधिकारियों को ही देना है 1.16% ब्याज, दावा-4 लाख तक नुकसान का
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95: केंद्र सरकार और कंपनी नहीं कर्मचारियों-अधिकारियों को ही देना है 1.16% ब्याज, दावा-4 लाख तक नुकसान का

30/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
EPS-95-1.16-interest-has-to-be-paid-to-the-employees-and-officers-not-the-central-government-and-the-company-this-is-the-pension-formula1
  • रविवार को बीएसपी में आयोजित कार्यशाला में ईपीएफओ के अधिकारियों ने स्लाइड के माध्यम से जानकारी दिया।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 को लेकर कर्मचारियों के बीच भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए ईपीएफओ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अधिकारी भिलाई स्टील प्लांट पहुंचे। कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ी भ्रम की स्थिति यह थी कि हमें पेंशन के लिए कितनी राशि जमा करनी है और उसके एवज में कितनी पेंशन मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

इसी संबंध में रविवार को आयोजित कार्यशाला में ईपीएफओ के अधिकारियों ने स्लाइड के माध्यम से जानकारी दिया। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जो ब्याज का प्रतिशत ईपीएफओ द्वारा समय-समय पर निर्धारित किया जाता रहा है। वही ब्याज साधारण ब्याज के रूप में कर्मचारियों को देना है। ब्याज की राशि उस समय के वास्तविक वेतन (बेसिक+डीए) पर 8.33 प्रतिशत लिया जाएगा। 1.16% की राशि जो पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा दी गई थी, अब अंतर की राशि एवं उसका ब्याज कर्मचारी को देना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को एक से चार लाख तक का नुकसान हो सकता है। जो उच्च वेतन पर पेंशन लेंगे,उनको 1.16% 2014 से देना होगा, जो नहीं लेंगे उनको नहीं देना है।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर

मिलने वाले पेंशन की गणना के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें 2014 के 1 वर्ष पूर्व के वेतन को पेंशनेबल सैलरी मानते हुए फार्मूले से भाग-A की पेंशन की गणना होगी। इसी प्रकार 20 वर्ष की नौकरी पूर्ण होने पर 1995 से 2014 के बीच या 2014 के पश्चात नौकरी के जिस भाग में सेवा वर्ष ज्यादा होंगे।

ये खबर भी पढ़ें:   NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल

इस भाग के 2 वर्ष की अतिरिक्त पेंशन की गणना होगी, जिसे पेंशन का भाग B माना है। 2014 से 58 वर्ष पूर्ण होने पर अंत के 60 माह के औसत को पेंशनेबल सैलरी माना है। गणना में 2014 से सेवा वर्ष को हर कर्मचारी की पृथक से गणना होगी, जिसे पेंशन का भाग C माना है।

पेंशन का अंतिम भाग फैमिली पेंशन स्कीम एनपीएस जो 1995 के पूर्व में लागू था, उसके मध्य में एक उदाहरण में 519 रुपए को गणना में लिया है। इसे पेंशन का भाग D माना है। इसी प्रकार A+B+C+D को कर्मचारी को मिलने वाली कुल पेंशन की राशि बताया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

एचएमएस यूनियन के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र द्वारा ईपीएफओ के अधिकारियों एवं बीएसपी प्रबंधन से मांग की गई है कि जो गणना का तरीका बताया गया है, उसे बीएसपी इंट्रानेट पर दिखाया जाना चाहिए, ताकि सभी कर्मचारी अपने पेंशन की गणना कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: 10141 निवेशकों के 47 करोड़ 89 लाख न लौटाने पर यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी की संपत्ति होगी कुर्क
Next: EPFO बोला-EPS 95 पेंशन के एरियर पर नहीं मिलेगा कोई ब्याज, पेंशन गणना का ये है आसान तरीका

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.