Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएफओ ने SAIL BSP में रोका EPS 95 Higher Pension, BWU ने कोर्ट जाने की दी धमकी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएफओ ने SAIL BSP में रोका EPS 95 Higher Pension, BWU ने कोर्ट जाने की दी धमकी

12/03/2025 (Last updated: 14/03/2025) 1 minute read
EPS 95 Higher Pension: EPFO ​​has stopped higher pension in SAIL BSP, BWU threatens to go to court

बीएसपी वर्कर्स यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल स्पष्ट और कर्मचारी हित में निर्णय दिया है।

  • हायर पेंशन निर्णय को लेकर बीएसपी प्रबंधन से मिला बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU)।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension SCheme) के तहत ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) का मामला फंसा हुआ है। खासतौर से पीएफ ट्रस्ट पर पूरी तरह से पेंच फंसा हुआ है। इसी को लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत बीएसपी वर्कर यूनियन(BWU) ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा है। सुप्रीम कोर्ट के हायर पेंशन मामले में दिए गए निर्णय को भिलाई इस्पात संयंत्र के एम्पलाइज पर जल्द से जल्द लागू करने का निवेदन बीएसपी प्रबंधन से किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Nagarnar News: एनएसएल स्टील प्लांट के कर्मचारियों को सेफ्टी पर प्रबंधन का मंत्र-घर पर उनका परिवार कर रहा इंतजार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Pension -EPFO) ने सेल के बीएसपी कर्मचारियों-अधिकारियों के उच्च पेंशन प्रक्रिया को रोके रखा है। यूनियन ने इस पेंशन निर्णय को भिलाई इस्पात संयंत्र में लागू कराने के लिए ईपीएफओ पर दबाव डालने की मांग की,ताकि प्रक्रिया शुरू हो सके। आरके भट्टाचार्य-जी.एम (एफएंडए) एवं राहुल चौधरी से विस्तार पूर्वक चर्चा की। बीएसपी वर्कर्स यूनियन की तरफ से अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित वर्मन-शेख महमूद, अतिरिक्त महासचिव मनोज डडसेना उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को दें स्मार्ट फोन, सिम कार्ड और नेट पैक, तब होगा महारत्न और ग्रेट प्लेस टू वर्क पर गर्व

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को जल्द लागू करें प्रबंधन

यूनियन की इस अधिकृत बैठक में अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता ने प्रबंधन से स्पष्ट रूप से कहा कि कर्मचारियों के हित में सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है। उसे भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन जल्द से जल्द लागू करें। जिसके जवाब में प्रबंधक आरके भट्टाचार्य ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के द्वारा जनवरी-2025 माह में जारी किए गए सर्कुलर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। जैसा सर्कुलर जारी किया गया है भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन उस आधार पर आगे बढ़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि, ईएसआईसी या राष्ट्रीय पेंशन योजना के वंचितों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मिलेगी 3000 पेंशन

निर्णय लागू नहीं किए जाने पर यूनियन कोर्ट का रुख करेगी

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमित वर्मन ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल स्पष्ट और कर्मचारी हित में निर्णय दिया है। जिसे किसी भी तरह लागू करने में आनाकानी एवं देर नहीं करनी चाहिए। इस निर्णय को लागू नहीं किए जाने की स्थिति में यूनियन कोर्ट का दरवाजा खटखटा आएगी।

ये खबर भी पढ़ें: CBI: ब्यूटी पार्लर के लिए 5 लाख के लोन पर 10% दलाली मांगने वाला Bank of India का Credit Officer गिरफ्तार

कैंटीन कर्मचारियों के पेंशन की समस्या को सुलझाएं

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शेख मेहमूद ने बीएसपी के महाप्रबंधक आरके भट्टाचार्य से कहा कि हमारे सैकड़ों कैंटीन कर्मचारी की पेंशन की कई समस्याएं हैं। जिसे काफी महीनों से मामला उलझा हुआ है। इस मामले में कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय से संपर्क कर समस्या के समाधान में कर्मचारी हित का रास्ता निकाले।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: पीएफ फंड को लेकर ईपीएफओ पर गंभीर आरोप, जांच की मांग

अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं बीएसपी रिकॉर्ड को एक रखें

बीएसपी वर्कर्स यूनियन (BWU) के अतिरिक्त महासचिव मनोज डडसेना ने प्रबंधन से कहा कि कई कर्मचारियों का पेंशन फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: बढ़ती महंगाई, घटती उम्र, 1000 की पेंशन भी जुल्म

जिसके जवाब में प्रबंधन ने कहा कि समस्त कर्मचारी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के सर्विस रिकॉर्ड में अपना नाम एवं जन्म-तिथि एवं अपने आश्रितों का नाम एक समान होना चाहिए। जिससे फार्म भरने एवं पेंशन प्राप्त होने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। कृपया फार्म भरने के पहले उसे चेक करके गलती सुधार ले।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: सीबीटी बैठक और पेंशनभोगियों का गुस्सा, बंद करें EPFO योजना

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: खचाखच भरे कला मंदिर में हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन ने लूटी महफिल, लगे ठहाके
Next: 6 लाख की मांगी रिश्वत, CBI ने बिछाया जाल, अधिकारी समेत 2 लोग 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.