Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन और लीव कार्ड जुलाई से ही दें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन और लीव कार्ड जुलाई से ही दें

Azmat ali 13/07/2026 1 minute read
INTUC Demand Grant Central Minimum Wages and Leave Cards to BSP Contract Workers

ठेका श्रमिक स्थाई प्रकृति के ऑपरेटर, सुपरवाइजर, क्रेन ऑपरेटर, पुलपिट ऑपरेटर एवं इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के कार्य कर रहे हैं।

  • केंद्रीय न्यूनतम वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। यह श्रमिकों के साथ अन्याय है तथा श्रम कानूनों की भावना के भी विपरीत है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक के कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय में की गई, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों द्वारा सेल के उत्पादन रखरखाव एवं लाभार्जन में 70% योगदान देने वाले कर्मचारियों के बेहतर वेतन एवं सुविधाओं के विषय पर चर्चा की गई।

भारत सरकार द्वारा अधिसूचित केंद्रीय न्यूनतम वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई एवं जुलाई महीने के वेतन में एरियर सहितभुगतान करने की मांग की गई है। भिलाई इस्पात संयंत्र का ठेका श्रमिक स्थाई प्रकृति के ऑपरेटर,सुपरवाइजर,क्रेन ऑपरेटर,पुलपिट ऑपरेटर एवं इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल सभी प्रकार के कार्य कर रहे हैं। जो की स्थाई प्रकृति के हैं।

ठेका श्रमिकों ने कहा कि हम लोग रात्रि पाली का कार्य करते हैं एवं हम लोगों को रात्रि भत्ता, मोटरसाइकिल भत्ता, मोबाइल भत्ता, कैंटीन भत्ता, आवास भत्ता एवं बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP URM में करंट से कर्मचारी की मौत पर प्रबंधन ने थमाया पत्र, पोस्टमार्टम के बाद शव जाएगा हरियाणा

ठेका श्रमिकों को मिले लीव कार्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों को कार्य के दौरान छुट्टी लेने पर छुट्टी को लीव कार्ड दिया जाए एवं ऑनलाइन में भी छुट्टी देने की व्यवस्था की जाए, जिससे कि श्रमिकों को जरूरत पड़ने पर छुट्टी ले सके।

बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों से नियमित एवं जोखिमपूर्ण कार्य लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें अभी तक लागू होने के उपरांत भी केंद्रीय न्यूनतम वेतन का लाभ नहीं मिल रहा है। यह श्रमिकों के साथ अन्याय है तथा श्रम कानूनों की भावना के भी विपरीत है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाओ: 14 जुलाई के प्रदर्शन को सफल बनाने अभियान तेज, परिवार संग आइए

यूनियन ने बीएसपी प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदारों से मांग की कि सभी पात्र ठेका श्रमिकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित केंद्रीय न्यूनतम वेतन, महंगाई भत्ता तथा अन्य वैधानिक सुविधाओं का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बकाया राशि का भी भुगतान किया जाए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही केंद्रीय न्यूनतम वेतन लागू करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई, तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री पहुंचे Durgapur Steel Plant, आफिसर्स एसोसिएशन, BMS खुश, बाकी यूनियनें नाराज़, कल CM सुवेंदु अधिकारी से भेंट

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने एक स्वर में ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया तथा सभी श्रमिकों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंहसार्वा, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, जयराम ध्रुव, ताम्रदर्शन, राजकुमार, संतोष ठाकुर, मनोज कुमार, कान्हा राम, मनहरण, कुलेश्वर, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, नरेंद्र कामता पटेल, बलराम वर्मा, संजीव मानिकपुरी, विष्णु पटेल, लोचन कुमार एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Vizag Steel Plant हादसे के बाद BSP में लाइन ऑफ फायर से कर्मचारियों को रख रहे दूर, पढ़ें कैसे
Next: EPS 95 Higher Pension: एनएमडीसी बचेली-किरंदुल के 764 कर्मचारियों-सेवानिवृत्त कार्मिकों की अटकी उच्च पेंशन

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.