Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: SAIL में संघर्ष तेज, ईपीएफओ के खिलाफ कोर्ट जा रहा सेफी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन की ताज़ा खबर: SAIL में संघर्ष तेज, ईपीएफओ के खिलाफ कोर्ट जा रहा सेफी

21/03/2025 (Last updated: 21/03/2025) 1 minute read
EPS 95 Higher Pension Latest News Struggle intensifies in SAIL BSP SEFI going to court against EPFO
  • हायर पेंशन हेतु न्यायालय की शरण में जाने का मार्ग हुए प्रशस्त। 
  • सेफी के इस मांग के अनुरूप सेल प्रबंधन ने इकाईयों में संचालित पीएफ ट्रस्ट को न्यायालय में जाने की हरी झंडी दे दी है। 
  • सेफी चेयरमेन एनके बंछोर ने यह उम्मीद जताई है शीघ्रातिशीघ्र न्यायालय के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे।
  • सेल के सभी इकाईयों के पीएफ ट्रस्ट ईपीएस-95 हायर पेंशन के संदर्भ में अपने सदस्यों को न्याय दिलाने की लड़ाई।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension SCheme 1995) के तहत ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) की लड़ाई अब नए मोड़ पर आ गई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ द्वारा जारी डिमांड नोटिस के बाद सेल बीएसपी के कार्मिकों ने पैसा जमा किया। अब ईपीएफओ पैसा लौटा चुका है। इसके खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी शुरू हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी न्यूज: जिनेवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन आईएलओ की बैठक में भारत ने इंडस्ट्री, श्रमिक, सेफ्टी पर ये कहा

ईपीएस 95 उच्च पेंशन के लिए सेफी 2017 से ही संघर्षरत रहा है। मई 2017 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक्सजेम्टेड पीएफ ट्रस्टों को हायर पेंशन के दायरे से बाहर रखा था। सेफी ने अपने अपेक्स संगठन, एनसीओए (नेशनल कांर्फडरेशन ऑफ आफिसर्स एसोसिएशन) के बैनर तले सुप्रीम कोर्ट में ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

ये खबर भी पढ़ें: इंटर स्टील वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: JSW ने RSP, BSP ने ASP, RINL ने दुर्गापुर स्टील प्लांट को हराया

जिसके फलस्वरूप 4 नवम्बर 2022 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक्सजेम्टेड पीएफ ट्रस्टों को हायर पेंशन हेतु पात्रता प्रदान की गयी। इससे पहले सेफी ने झारखंड हाईकोर्ट रांची में भी अपनी अपील ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु दायर की थी। जिसे 2020 में न्यायालय ने सेफी के पक्ष में फैसला लिया था।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी अमल नहीं

सेफी चेयरमेन, एनसीओए के वर्किंग प्रेसिडेंट एवं ओए-बीएसपी के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने ईपीएस 95 के तहत सेल के विभिन्न इकाईयों के कार्मिकों के हित में ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु संघर्ष को और तेज करने की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

एनके बंछोर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था, परंतु विडम्बना यह है कि ईपीएफओ के द्वारा नियम कानून की गैर जरूरी व्याख्या कर इसे लटकाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

आज सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय को ढाई वर्ष से अधिक बीत चुका है। परंतु आज भी लाखों लोग हायर पेंशन की सुविधा से वंचित हैं।

नियम कानून की गैर जरूरी व्याख्या

ईपीएफओ ने एक्सजेम्टेड पीएफ ट्रस्ट में अनावश्यक कमियां निकालकर इन कार्मिकों को हायर पेंशन से वंचित करने का षड़यंत्र किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पैरा 44(ii) को अगर अवलोकन किया जाए तो यह ईपीएफओ के अनावश्यक विवाद को सुलझाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

परंतु ईपीएफओ ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के श्रमिकों/पेंशनभोगियों को उच्च वेतन पर उच्च पेंशन (पीओएचडब्ल्यू) के लिए वैध अधिकार से वंचित करने के लिए अनेक हथकंडे अपना रहा है। जबकि पैरा 44(ii) में दर्शाया गया है कि ‘अधिसूचना संख्या जीएसआर 609 (ई) दिनांक 22 अगस्त 2014 द्वारा पेंशन योजना में लाया गया संशोधन छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों पर उसी तरह लागू होगा। जैसे नियमित प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों पर लागू होता है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी भविष्य निधि, ईएसआईसी या राष्ट्रीय पेंशन योजना के वंचितों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, मिलेगी 3000 पेंशन

ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर का सुझाव राहुल गांधी के जरिए बजट सत्र में ईपीएस 95 पेंशन पर घेरें सरकार को

ईपीएफओ के अड़ियल रवैये ने हायर पेंशन को बनाया जटिल

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी चेयरमेन एनके बंछोर ने जानकारी दी कि कार्मिकों को हायर पेंशन दिलाने हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया गया है, जिसमें संबंधित मंत्री, ईपीएफओ के केन्द्रीय अधिकारी, ईपीएफओ के क्षेत्रीय अधिकारी तथा सेल व बीएसपी प्रबंधन से निरंतर पत्र व्यवहार व संवाद किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Food Corporation of India के कर्मचारी और अधिकारी Post Retirement Medical Scheme को लेकर बेचैन

पंरतु ईपीएफओ के अड़ियल रवैये ने हायर पेंशन के इस मुद्दे को जटिल बना दिया है। एक्सजेम्टेड पीएफ ट्रस्ट के हायर पेंशन से संबंधित नियमों की जानकारी आम कार्मिकों को नहीं होती है। अतः इस हेतु आवश्यक नियम अनुपालन की जिम्मेदारी उस इकाई के ट्रस्ट की होती है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: युवा कर्मियों का जोर पेंशन नहीं वेतन संशोधन पर, यूनियनों से उठा विश्वास

जनहित के मुद्दे पर सेफी ने सेल प्रबंधन एवं बीएसपी प्रबंधन से चर्चाएं की

इसको ध्यान में रखते हुए सेफी चेयरमेन ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। बंछोर का मानना है कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: Food Corporation of India के कर्मचारी और अधिकारी Post Retirement Medical Scheme को लेकर बेचैन

अतः सेल के जिन इकाईयों में हायर पेंशन में ईपीएफओ (EPFO) द्वारा रोड़े अटकाए गए है। इसके निराकरण हेतु उस इकाई के पीएफ ट्रस्ट द्वारा न्यायालय में केस दायर किया जाना चाहिए। जनहित के इस मुद्दे पर सेफी ने सेल प्रबंधन एवं बीएसपी प्रबंधन से कई बार चर्चाएं की है।

ये खबर भी पढ़ें: Food Corporation of India News: सेवानिवृत्त कर्मचारी और जीवनसाथी के स्वास्थ्य बीमा पर सीएमडी को बड़ा सुझाव

सेफी के इस मांग के अनुरूप सेल प्रबंधन (SAIL Management) ने इकाईयों में संचालित पीएफ ट्रस्ट को न्यायालय में जाने की हरी झंडी दे दी है। सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने यह उम्मीद जताई है कि सेल के सभी इकाईयों के पीएफ ट्रस्ट ईपीएस-95 हायर पेंशन के संदर्भ में अपने सदस्यों को न्याय दिलाने हेतु शीघ्रातिशीघ्र न्यायालय के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: पद्म पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई आखिरी तारीख, पढ़ें कौन कर सकता है आवेदन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर को याद आए अर्जुन, कृष्ण, पांडव और मुकदमेबाजी
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: राजनाथ सिंह समेत भाजपा-सपा के सांसदों को पेंशनभोगियों ने सौंपा न्यूनतम पेंशन 7500 का मांग पत्र

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.