Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट के कार्मिक को 26104 रुपए उच्च पेंशन, पढ़िए कैलकुलेशन, BSP में इंतजार
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Higher Pension: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट के कार्मिक को 26104 रुपए उच्च पेंशन, पढ़िए कैलकुलेशन, BSP में इंतजार

29/04/2025 1 minute read
EPS 95 Higher Pension: SAIL Rourkela Steel Plant personnel to get Rs 26104 higher pension, read calculation, still waiting in BSP

राउकेला स्टील प्लांट से साल रिटायर कर्मचारी को 26 हजार रुपए पेंशन मिल रही है। पीपीओ ऑर्डर तेजी से वायरल किया जा रहा।

  • इम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन-ईपीएफओ से बड़ी खबर है। 
  • सेल भिलाई स्टील प्लांट के सीपीएफ ट्रस्ट का विवाद बना हुआ है। 
  • ईपीएफओ ने सीपीएफ ट्रस्ट को आधार बनाकर झटका दिया है। 
  • कर्मचारियों और अधिकारियों को ईपीएस 95 हायर पेंशन देने से ही मना कर दिया है।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995) के तहत ईपीएस 95 हायर पेंशन पर बड़ी खबर है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel plant) के कार्मिकों को उच्च पेंशन मिलनी शुरू हो गई है। जबकि सेल भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) के कार्मिकों का ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म ही कैंसिल कर दिया गया है। ईपीएस 95 हायर पेंशन को लेकर ईपीएफओ के रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों का मोदी से मोहभंग, बोले-इंदिरा गांधी जैसी इच्छाशक्ति से बढ़ेगी पेंशन

राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel plant) से साल रिटायर कर्मचारी को 26 हजार रुपए पेंशन मिल रही है। पीपीओ ऑर्डर सार्वजनिक होने के बाद इसे तेजी से वायरल किया जा रहा है। सेल के कर्मचारी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: ईपीएफओ, मोदी सरकार और पेंशनभोगी लाचार, पढ़ें पेंशनर्स का गणित

बताया जा रहा है कि कर्मचारी का 10 फरवरी 2022 में 58 साल पूरा हुआ। यानी 2024 में रिटायरमेंट था। एक्चुअल सर्विस 26 साल 2 माह 25 दिन की थी। पास्ट सर्विस 8 साल 5 माह 15 दिन था। पास्ट सर्विस का कुछ औसत के रूप में दिया जाता है। पेंशनेबल सैलरी 86 हजार 525 रुपए है। तमाम पेंशन कैलकुलेशन के बाद कर्मचारी को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ से 26104 रुपए ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) के रूप में मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन बिरादरी के गरीब वरिष्ठ नागरिक 7500 पेंशन के लिए तरस रहे, वित्त मंत्री पर गुस्सा

इम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organisation (EPFO)) की ओर से जारी पीपीओ इंक्वायरी के बारे में कहा जा रहा है कि सेल आरएसपी से रिटायर कर्मचारी नरेंद्र कुमार बेहरा को एक वर्ष में 313248 रुपया पेंशन मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: EPS 95 न्यूनतम पेंशन 9000 की मांग और कहां तक उम्मीद

जबकि करीब 3 साल के एरियर के रूप में 939744 रुपए अदा किए जाएंगे। यदि 15-16 लाख रुपया जमा किया गया है तो उसका 60% एरियर के रूप में वापस मिला होगा। पुराने EPS 95 पेंशन के मुकाबले वर्तमान पेंशन काफी आकर्षक है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनर्स का तंज, मोदी सरकार कर रही बिजनेसमैन जैसा बर्ताव

दूसरी ओर सेल भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) के सीपीएफ ट्रस्ट का विवाद बना हुआ है। ईपीएफओ ने सीपीएफ ट्रस्ट को आधार बनाकर कर्मचारियों और अधिकारियों को ईपीएस 95 हायर पेंशन देने से ही मना कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद और अंबेडकर भवन कब्जे पर सुनील रामटेके का पलटवार, पढ़ें डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh News: जनता को रजिस्ट्री दस्तावेजों का डिजिटल भंडारण और एक्सेस संग 10 सौगात, राजस्व प्राप्ति में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर टॉप पर
Next: BSP से 2 मकान लेकर एक को किराए पर देने वाले कर्मचारियों पर विजिलेंस का शिकंजा, जमानतदार और 650 स्क्वायर फीट पर ये बात

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.