Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 पेंशन पर हंगामा शुरू, EPFO कार्यालय का घेराव, हायर पेंशन, पत्रकारों, विधवाओं का भी ख्याल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 पेंशन पर हंगामा शुरू, EPFO कार्यालय का घेराव, हायर पेंशन, पत्रकारों, विधवाओं का भी ख्याल

12/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-pension-Uproar-begins-siege-of-EPFO-__office-minimum-pension-higher-pension-focus-on-journalists-widows4-1
  • पेंशनर्स के आंदोलन में ईपीएस 95 हॉयर पेंशन में हो रही लेटलतीफी पर भी आक्रोश जाहिर किया गया। पेंशनर्स ने सरकार और ईपीएफओ को घेरा है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। ईपीएस 95 पेंशन (EPS – 95 Pension) को पेंशनर्स सड़क पर उतर चुके हैं। न्यूनतम पेंशन एक हजार से बढ़ाकर साढ़े 7 हजार रुपए करने की मांग की जा रही है। साथ ही आंदोलन में उन विषयों को भी शामिल किया गया है, जिसको ज्यादातर लोग भूलते जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Officers Association चुनाव में देरी पर नाराजगी, अधिकारी पहुंचे ED P&A के पास, अध्यक्ष एके सिंह ये बोले

पत्रकारों का भी ख्याल रखा गया है। मजिठिया बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने की मांग की जा रही है, ताकि पत्रकारों के पेंशन को लेकर रास्ता साफ हो सके।

देशभर के सभी ईपीएफओ कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेशभर से पेंशनर्स पहुंचे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Officers Association चुनाव में देरी पर नाराजगी, अधिकारी पहुंचे ED P&A के पास, अध्यक्ष एके सिंह ये बोले

श्रमिक संगठनों ने भी समर्थन दिया है। ईपीएस 95 (EPS- 95) पेंशन संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant), एलआइसी (LIC), बीएसएनएल (BSNL) आदि संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: हायर पेंशन की कौन कहे, न्यूनतम पेंशन में भी बड़ा लोचा…

पेंशनर्स का कहना है कि एक हजार रुपए में परिवार का भरण-पोषण असंभव है। देश की सेवा करने में अपनी पूरी जिंदगी लगाने के बाद 1 हजार रुपए पेंशन हंसी का पात्र है। इसलिए कोश्यारी कमेटी की रिपोर्ट पर अमल करते हुए न्यूनतम पेंशन साढ़े 7 हजार रुपए किया जाए। इसी तरह विधवा पेंशन को भी प्रतिशत शत लागू किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95: लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन की नई तारीख, देशभर में पेंशनर्स करेंगे भूख हड़ताल, पढ़िए डिटेल

पेंशनर्स के आंदोलन में ईपीएस 95 हॉयर पेंशन में हो रही लेटलतीफी पर भी आक्रोश जाहिर किया गया। पेंशनर्स ने सरकार और ईपीएफओ को घेरा है। आरोपों की झड़ी लगा दी है। सरकार और ईपीएफओ की मंशा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म जमा करने के बाद डिफ्रेंस एमाउंट तक जमा किया जा चुका है। बावजूद, पेंशन चालू नहीं हो रही है। इस बात को लेकर कार्मिक खासा नाराज हैं। दोपहर तक प्रदर्शन चलेगा। इसके बाद ईपीएफओ के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO के फॉर्मूले पर SAIL कर्मी की पेंशन बन रही 44795 रुपए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हड़ताल: NJCS मीटिंग से पहले दे दिया नोटिस, संयुक्त यूनियन सभी प्लांट और खदान में करेगी 29-30 को हड़ताल
Next: EPS 95 पेंशनर्स की EPFO से 7 बड़ी मांग, पढ़िए ताज़ा खबर

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.