Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Pensioners क्यों 7500 रुपए ही मांग रहे पेंशन, पढ़िए भगत सिंह कोश्यारी रिपोर्ट, EPFO का स्टैंड
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Pensioners क्यों 7500 रुपए ही मांग रहे पेंशन, पढ़िए भगत सिंह कोश्यारी रिपोर्ट, EPFO का स्टैंड

16/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-pensioners-Why-are-they-asking-for-only-Rs-7500-pension-read-Bhagat-Singh-Koshyari-report-EPFOs-stand
  • श्रम मंत्री ने आश्वासन दिया है कि पेंशन बढ़ाने के लिए वह वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेंगे। इसके बाद आमरण को रोक दिया गया है।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 पेंशन (EPS 95 Pension) के रूप में इस वक्त 1000 रुपए ही पेंशनर्स को दिया जा रहा है। एक हजार रुपए में ही पति-पत्नी का खर्च चल रहा है। जो अकेला है, उसको कुछ हद तक राहत है। लेकिन, इस एक हजार में कब तक जिंदगी कटेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: ईपीएस 95 पेंशन बढ़वाने के लिए ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का साथ, आमरण अनशन रुका, पढ़िए रिपोर्ट

वहीं, पेंशन बढ़ाने को लेकर आंदोलन करने वाले भी महज साढ़े 7 हजार रुपए पेंशन बढ़ाने की वकालत कर रहे हैं। आखिर, 7500 रुपए ही पेंशन की मांग क्यों की जा रही है। 10 हजार, 15 हजार और 20 हजार से अधिक तक की मांग क्यों नहीं करते? इसका जवाब इस खबर में आपको मिलने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL बोनस और एरियर पर 29-30 जनवरी को हड़ताल, NJCS का फैसला

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) यानी ईपीएफओ (EPFO) के दायरे में आने वाले पेंशनर्स भगत सिंह कोश्यारी कमेटी की रिपोर्ट पर विश्वास रख रहे हैं। इनका कहना है कि कोश्यारी कमेटी की रिपोर्ट पर आज अमल किया जाएगा तो वह राशि करीब साढ़े 7 हजार रुपए बनती है। इसलिए पेंशनर्स इस रकम की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन की ताजा खबर: एरियर पर EPFO का बड़ा बयान, लाखों रुपए का मामला

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के मुताबिक साल 2013 में भगत सिंह कोश्यारी कमेटी ने पेंशन बढ़ाने की रिपोर्ट दी थी। कमेटी के चेयरमैन भगत सिंह कोश्यारी ही थे।

मौजूदा समय में भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। ईपीएस 95 पर रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 1 हजार रुपए पेंशन गलत है। डीए से लिंक करके 3 हजार रुपए दिया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension News: पेंशन गणना का फॉर्मूला लाया EPFO, पढ़िए सर्कुलर में क्या है

भगत सिंह कोश्यारी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी ने रिपोर्ट में सरकार को न्यूनतम मासिक पेंशन 3 हजार रुपए देने का सुझाव दिया था।
समिति ने कहा था कि इसके लिए सरकार को योजना में अपने अंशदान को बढ़ाना चाहिए। आंदोलन कर रहे पेंशनर्स इसी 3 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं, जो वर्तमान में करीब साढ़े 7 हजार रुपए की राशि बनती है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL NEWS: वेतन समझौता और लंबित मांगें पूरी होने से पहले RFID, इस्पात श्रमिक मंच लड़ेगा सड़क की लड़ाई

यह था ईपीएफओ-मोदी सरकार का स्टैंड

साल 2015 में राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में तत्कालीन श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा था कि ईपीएस-95 एक अंशदायी योजना है। इसके सभी देयों के भुगतान फंड की संपत्तियों से होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  EPFO की ताजा खबर: 3 माह में 763687 महिलाएं ईपीएफओ में Enrolled, पेंशनर्स के लिए ये भी खास

योजना को वित्तीय रूप से व्यावहारिक बनाए बिना न्यूनतम पेंशन की उच्चतम सीमा को 3000 रुपये करना संभव नहीं है। यदि केंद्र इसमें अपना अंशदान 1.16 से बढ़ाकर 8.33 फीसद करता है, तो इससे सरकार पर बहुत आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

ईपीएस 95 पेंशन को लेकर सरकार-आंदोलनकारियों में यह चल रहा

-ईपीएस 95 पेंशन की राशि एक हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 7 हजार रुपए करने की मांग को लेकर सियासी हलचल भी तेज है।

-पिछले हफ्ते दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के बाद आमरण अनशन शुरू हुआ।

ये खबर भी पढ़ें :  शपथ लेने से पहले विष्णु देव साय ने Bhupesh Baghel, TS Baba को किया फोन, CM साहब करते हैं पथरी का इलाज, पढ़िए स्टोरी

-सांसद हेमा मालिनी की दखल के बाद वित्त मंत्रालय और श्रम मंत्रालय हरकत में आया।

-श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव से ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत और राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र सिंह राजावत ने विस्तार से चर्चा की।

-मंत्री ने आश्वासन दिया है कि पेंशन बढ़ाने के लिए वह वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजेंगे। इसके बाद आमरण को रोक दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 हायर पेंशन गुड न्यूज: मद्रास हाईकोर्ट के आदेश से 2014 से पहले रिटायर्ड की बढ़ी उम्मीद, EPFO फंसा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95: EPFO किसका भविष्य सुधारने के लिए बना, 1 हजार रुपए की पेंशन में परिवार का कल्याण…?
Next: जब CM विष्णु देव साय बोले-आ ऐती आ, उहां का खड़े हस, मोर कोती आ…

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.