Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Update: एरियर नहीं होगा समायोजित, VR और ब्याज पर भी फैसला, 20 दिन बाद से शुरू हो जाएगी रिवाइज्ड पेंशन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95 Update: एरियर नहीं होगा समायोजित, VR और ब्याज पर भी फैसला, 20 दिन बाद से शुरू हो जाएगी रिवाइज्ड पेंशन

31/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Update-Arrears-will-not-be-adjusted_-decision-on-VR-and-interest-also_-revised-pension-will-s-1
  • Bhilai Steel Plant के आयोजन में सीटू (CITU) के महासचिव जगन्नाथ त्रिवेदी भी पहुंचे थे। सवालों की फेहरिस्त तैयार की थी, जिसका जवाब पढ़ें।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 (EPS 95) उच्च पेंशन को लेकर कई सवालों का जवाब आप एक साथ यहां पढ़ लें। ईपीएफओ (EPFO) के अधिकारियों ने खुले मंच से कर्मचारियों के सवालों का जवाब दिया है। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के आयोजन में सीटू (CITU) के महासचिव जगन्नाथ त्रिवेदी भी पहुंचे थे। कर्मचारियों की तरफ से सवालों की फेहरिस्त तैयार की थी, जिसका जवाब यहां प्रस्तुत किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: NPS: SAIL 3% ही देगा डीए-बेसिक का पेंशन अंशदान, सर्कुलर जारीये

ईपीएफओ के अधिकारियों को सुझाव दिया गया कि जमा करने वाली राशि में मिलने वाले एरियर को समायोजित किया जाए, जिससे सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी राशि जुटाने की समस्या से निजात पा सकें। ईपीएफओ ने इसके जवाब में कहा कि ऐसा नहीं किया जा सकता है। नियमों से वे बंधे हुए हैं। अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। इसलिए एरियर की राशि को समायोजित करने की कोई गुंजाइश नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल

सवाल: सबसे महत्वपूर्ण सवाल कि डिमांड लेटर में जमा करने वाली राशि के साथ मिलने वाले पेंशन का भी उल्लेख किया जाए?
जवाब: ईपीएफओ ने ऐसा उल्लेख करने में असमर्थता जताई।

सवाल: डिमांड लेटर में दर्शाई गई अंतर राशि जमा करने के बाद कितने समय के बाद रिवाइज्ड पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा?
जवाब: 20 दिन से एक माह में शुरू हो जाएगा।

सवाल: जब जमा करने वाली राशि में ब्याज जोड़ कर लिया जा रहा है तो मिलने वाले एरियर पर भी ब्याज दिया जाना चाहिए।
जवाब: मिलने वाले एरियर पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

सवाल: जिन कर्मियों का 58 वर्ष पूर्ण होने पर 40 साल की नौकरी हो चुकी है, उनका पेंशन योग्य सेवा काल क्या होगा?
जवाब: पूरे सेवा काल (58 वर्ष) पर 01/09/2014 के पहले 16/11/1995 तक और बाद में 58 वर्ष की आयु तक की गणना होगी अर्थात अवधि की कोई कैंपिंग नहीं होगी।

सवाल: अंतिम पेंशन की गणना हेतु दो फार्मूले (2014 के पहले और 2014 के बाद) का प्रयोग क्यों किया गया?
जवाब: फार्मूला में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर

सवाल: पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज लेने का क्या फार्मूला है?
जवाब: पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज पेंशनर से नहीं लिया जाएगा। यह चार्ज नियोक्ता जमा करते हैं।

सवाल: जो कर्मी उच्च वेतन पर पेंशन लेने के विकल्प चुनने के बाद डिलीट विकल्प फार्म भर दिया है, क्या उन कर्मियों को दोबारा उच्च वेतन पर पेंशन हेतु अवसर दिया जाएगा?
जवाब: किसी भी कारण से नियोक्ता द्वारा रिजेक्ट कर देने के बाद भी एक माह का समय देकर कर्मी से पूछा जाएगा कि वे विकल्प बदलना चाहते हैं या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95: केंद्र सरकार और कंपनी नहीं कर्मचारियों-अधिकारियों को ही देना है 1.16% ब्याज, दावा-4 लाख तक नुकसान का

सवाल: 2014 के बाद वीआर लेने वाले कर्मियों के लिए क्या व्यवस्था है?
जवाब: किसी भी तरह से 2014 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मी उच्च वेतन पर पेंशन योजना का लाभ मिलेगा बशर्ते वे विकल्प भरा हो।

सवाल: जमा करने वाली राशि में (मूल राशि+ब्याज) के साथ 1.16% भी जोड़ कर लिया जा रहा है क्या?
जवाब: उच्च वेतन पर पेंशन विकल्प चुनने पर 2014 से जमा करने वाली राशि में 1.16% जोड़ कर लिया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: आत्महत्या: Bhilai Steel Plant के कर्मचारी की पत्नी ने फंदे पर झूलकर दे दी जान
Next: BSP और NIT Raipur के बीच MOU साइन, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट और सेमिनार का बढ़ेगा दायरा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.