Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आत्महत्या: Bhilai Steel Plant के कर्मचारी की पत्नी ने फंदे पर झूलकर दे दी जान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आत्महत्या: Bhilai Steel Plant के कर्मचारी की पत्नी ने फंदे पर झूलकर दे दी जान

31/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Suicide-Bhilai-Steel-Plant-employees-wife-hangs-herself-to-death
  • मरौदा सेक्टर स्थित आवास पर कर्मचारी की पत्नी ने किया सुसाइड। शव को मरच्यूरी में रखवाया गया।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारी की पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। कर्मचारी बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती था। रविवार को घर लौटा था। सोमवार भोर में पत्नी ने कमरे के अंदर से कुंडी लगाकर सुसाइड कर लिया। अपने दुपट्‌टे से ही फंदे पर झूल गई। परिवार वालों ने जब खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: सुपेला बस्ती के लोगों को आबादी पट्‌टा देने पर महापौर परिषद की मुहर, BPO सेंटर के माध्यम से मिलेगा युवाओं को रोजगार

खबर मिलते ही मरौदा सेक्टर स्थित आवास पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। आसपास रखे सामान को चेक किया गया। वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दुर्ग मरच्यूरी में रख दिया है।

परिवार वालों का कहना है कि आंध्र प्रदेश से रिश्तेदार यहां आ रहे हैं। इसलिए आज पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल, शव को मरच्यूरी में ही रखा गया है, क्योंकि पोस्टमार्टम के बाद शव को दोबारा मरच्यूरी में नहीं रखा जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai नगर निगम के PRO पीसी सार्वा बने धमतरी के डिप्टी कमिश्नर, कार्यभार किया ग्रहण

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी नारायण पहले मर्चेंट मिल के बेयरिंग शॉप में कार्यरत था। वर्तमान में प्लेट मिल में पोस्टिंग हुई है। तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह लगातार अस्पताल में भर्ती था। रविवार को ही वह घर पहुंचा था। नारायण की 47 वर्षीय पत्नी कुसुम ने आत्महत्या क्यों किया, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के दो बेटे हैं। 23 वर्षीय शुभम और 19 वर्षीय शिवम।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: क्रिप्टोकरेंसी और इनकम टैक्स रिटर्न पर कर्मचारियों-अधिकारियों को बीएसपी ने दिया ज्ञान

नेवई पुलिस का कहना है कि परिवार से बयान अभी नहीं लिया जा सका है। घर में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम आज कराने को परिवार तैयार नहीं है, इसलिए शव को मरच्यूरी में रखवाया गया है। परिवार वालों का बयान लिया जाएगा, जिसके बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Nagarnar Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस में कोक चार्जिंग के आगाज से मंजिल का सफर शुरू
Next: EPS 95 Update: एरियर नहीं होगा समायोजित, VR और ब्याज पर भी फैसला, 20 दिन बाद से शुरू हो जाएगी रिवाइज्ड पेंशन

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.