Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी कर्मचारियों की विदाई, साथ ले गए मोटी रकम का चेक और मिठाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कर्मचारियों की विदाई, साथ ले गए मोटी रकम का चेक और मिठाई

13/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Sector-4-Society-Farewell-to-BSP-employees-took-away-checks-and-sweets
  • 1986 से 2001 के बीच बीएसपी की सेवा से जुड़े इन कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के कर्मियों की सहकारी संस्था बीएसपी इम्पलाइज को-ऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने जनवरी 2023 में सेवानिवृत्त अपने 16 सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी।

सोसाइटी में हुए एक कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक परगनिहा व समस्त पदाधिकारियों ने 1986 से 2001 के बीच बीएसपी की सेवा से जुड़े इन कर्मियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर विदाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL डाक्टर की पत्नी प्रेरणा मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता से दो खिताब लेकर लौटीं, CM भूपेश बघेल ने किया सम्मानित

इन रिटायर कर्मियों में रिफ्रैक्टरीज मटेरियल प्लांट-1 से मेघनाथ, मशीन असेंबलिंग एंड रि-इंजीनियरिंग शॉप 1 (मार्स) से धनराज मेश्राम, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से रोशन लाल नागवंशी, लखनलाल टाउनशिप इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से श्रीनिवास राव, स्टील मेल्टिंग शॉप 3 से अजय कुमार क्षीरसागर, प्लेट मिल से किशोर कुमार सांवरिया, जनरल इस्टैब्लिशमेंट से चितरंजन प्रसाद शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  Mahamaya Cup Cricket Tournament 2023: स्टील बनाने वाले SAIL कर्मचारी आज से जड़ेंगे चौके-छक्के, एक हफ्ते तक देखें 18 टीमों की भिड़ंत

इनके अलावा कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से तखत राम, हैवी मेंटेनेंस से के. ईश्वर राव, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से विष्णु कुमार द्विवेदी, जनरल इस्टैब्लिशमेंट से सुप्रिय कर्मकार, ट्रांसपोर्ट एंड डीजल ऑर्गेनाइजेशन से दुष्यंत कुमार, सिंटर प्लांट 3 से विजय वाघमारे और औद्योगिक संबंध विभाग से प्रदीप कुमार तिवारी शामिल हैं। इन कर्मियों ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए अपना सेवाकाल याद किया।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL कर्मचारियों का बकाया बोनस 9500 रुपए और खाते में आया 6530 रुपए, 2970 रुपए कटा टैक्स

समारोह में रिटायर सदस्यों की दीर्घ सेवा का सम्मान करते हुए अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने कहा कि सेवानिवृत्त हो चुके इन कर्मियों ने अपने जीवन में अनुभव से ही अर्जित किया है और अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ भिलाई स्टील प्लांट व हमारी सोसाइटी को देने वाले इन सदस्यों का अनुभव ही हमारी धरोहर है।

ये खबर भी पढ़ें:  1078 के बजाय 2295 रुपए सेवा इंश्योरेंस का प्रीमियम कटने पर बढ़ी ईडी पीएंडए की मुसीबत, इंटक बोला-आधा प्रीमियम जमा करे प्रबंधन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक राठौर,आसमां परवीन, संचालक मंडल सदस्यगण विपिन बंछोर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, पूरनलाल देवांगन, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह, नितिशा साहू और वेद प्रकाश सूर्यवंशी और सोसायटी के कर्मियों में पीयुष कर , सुदीप बनर्जी, नारायण साहू, सुरेश कुमार व कमल बोस सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन विपिन बंछोर ने किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL डाक्टर की पत्नी प्रेरणा मिसेज़ यूनिवर्स प्रतियोगिता से दो खिताब लेकर लौटीं, CM भूपेश बघेल ने किया सम्मानित
Next: चंडीगढ़-लखनऊ के तर्ज पर SAIL BSP के सेक्टर-9 हॉस्पिटल को बनाएं PGI, इसी में Bhilai की भलाई

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.