Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Vizag Steel Plant हादसे के बाद BSP में लाइन ऑफ फायर से कर्मचारियों को रख रहे दूर, पढ़ें कैसे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Vizag Steel Plant हादसे के बाद BSP में लाइन ऑफ फायर से कर्मचारियों को रख रहे दूर, पढ़ें कैसे

Azmat ali 13/07/2026 1 minute read
Following the Vizag Steel Plant Accident BSP is keeping Employees Away From the Line of Fire Read How

Vizag Steel Plant हादसे से सबक: कर्मचारियों को क्रेन के मूवमेंट जोन की जानकारी रहेगी और मानव-यंत्र टकराव के जोखिम को कम किया जा सकेगा।

  • भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा पर बड़ा फोकस, हादसों को रोकने के लिए 6 विभागों में लागू हुई नई तकनीक। कई नवाचार लागू।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) ने कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित बनाने तथा दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम करने के लिए जून-2026 के दौरान कई महत्वपूर्ण सुरक्षा और तकनीकी पहल लागू की हैं। संयंत्र के विभिन्न विभागों में नई इंजीनियरिंग तकनीकों और डिजिटल सुरक्षा उपायों को अपनाया गया है, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ उपकरणों की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।

वैगन टिपलर में अब नहीं होगी सीमा से अधिक टिपलिंग

कोल एंड कोक केमिकल विभाग (COCCD) के वैगन टिपलर-07 में आईएफआर (IFR) प्रोटेक्शन स्विच लगाया गया है। यह स्विच लोडेड वैगन की स्थिति पर लगातार नजर रखेगा। यदि वैगन तय सुरक्षित सीमा से आगे बढ़ता है तो सिस्टम स्वतः ट्रिप होकर टिपलिंग प्रक्रिया रोक देगा। इससे दुर्घटना, उपकरणों को नुकसान और उत्पादन में बाधा जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी।

विजाग हादसे के बाद एसएमएस-2 में बदली गैस बर्नर प्रणाली

विजाग स्टील प्लांट में हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) के आरएच डिगैसर सिस्टम में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले जहां स्पार्क प्लग से बर्नर जलाया जाता था, अब उसकी जगह पायलट बर्नर लगाया गया है। फ्लेम सेंसर की पुष्टि के बाद ही मुख्य कोक ओवन गैस (COG) की आपूर्ति शुरू होगी। इससे विस्फोट जैसी घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाएगी।

चूट जाम होने पर अपने आप रुक जाएगी कन्वेयर बेल्ट

स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (SMS-3) में फेरो एलॉय एडिशन सिस्टम की कन्वेयर बेल्ट पर 36 और 40 मीटर स्तर पर चूट जैम लिमिट स्विच लगाए गए हैं। यदि चूट जाम होती है तो यह सिस्टम स्वतः कन्वेयर बेल्ट को रोक देगा, जिससे बेल्ट और उपकरणों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

‘लाइन ऑफ फायर’ से कर्मचारियों को बचाने के लिए सुरक्षा बैरियर

सिंटरिंग प्लांट-3 (SP-3) में Z16 BC-1 और BC-2 बेल्ट कन्वेयर के किनारों पर साइड गार्डिंग लगाई गई है। इससे चलते उपकरणों के संपर्क में आने की आशंका कम होगी और कर्मचारियों को ‘लाइन ऑफ फायर’ क्षेत्र से सुरक्षित रखा जा सकेगा।

आंधी-तूफान में भी सुरक्षित रहेंगे स्टैकर-रिक्लेमर

ओर हैंडलिंग प्लांट (OHP) में सभी स्टैकर-रिक्लेमर मशीनों पर पोर्टेबल व्हील लॉकिंग स्किड लगाए जा रहे हैं। तेज हवा और तूफान के दौरान ये मशीनों को अनियंत्रित रूप से खिसकने से रोकेंगे, जिससे उपकरणों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

क्रेन ऑपरेशन जोन की स्पष्ट पहचान

स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में कन्वर्टर के 8 मीटर क्षेत्र में सेमी पोर्टल क्रेन के संचालन क्षेत्र के पास ‘लाइन ऑफ फायर’ की स्पष्ट मार्किंग की गई है। इससे कर्मचारियों को क्रेन के मूवमेंट जोन की जानकारी रहेगी और मानव-यंत्र टकराव के जोखिम को कम किया जा सकेगा।

बीएसपी प्रबंधन का कहना है कि ये सभी पहल आधुनिक तकनीक, नवाचार और कर्मचारी-केंद्रित सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन उपायों से संयंत्र में सुरक्षित, स्मार्ट और अधिक उत्पादक कार्य वातावरण विकसित करने में मदद मिलेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाओ: 14 जुलाई के प्रदर्शन को सफल बनाने अभियान तेज, परिवार संग आइए
Next: बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन और लीव कार्ड जुलाई से ही दें

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.