Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के इतिहास में पहली बार Bokaro Steel Plant ने बनाया मालगाड़ी का डिब्बा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के इतिहास में पहली बार Bokaro Steel Plant ने बनाया मालगाड़ी का डिब्बा

10/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
For-the-first-time-in-the-history-of-SAIL-Bokaro-Steel-Plant-made-box-wagon-body
  • अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी ने  स्ट्रक्चरल शॉप के  वरिष्ठ अधिकारियों और  टीम के  सभी सदस्यों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) के इतिहास में बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) द्वारा पहली बार बॉक्सन वेगन बॉडी (Boxen Vegan Body) के फेब्रिकेशन (Fabrication) का कार्य स्ट्रक्चरल शॉप (Structural Shop) के द्वारा किया गया। अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर इसका फ्लैग ऑफ किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के स्कूल में हादसा, 10 फीट ऊंचाई से गिरा वेल्डर

ज्ञातव्य हो कि बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के  यातायात विभाग में बॉक्सन वेगन बॉडी (Boxen Vegan Body) का उपयोग हार्ड कोक लोडिंग, एल डी स्लैग लोडिंग (LD Slag Loading) तथा सिंटर लोडिंग (Sinter Loading) के लिए किया जाता है तथा वर्तमान में इसकी कमी के कारण सुचारु रूप से कार्य संचालन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

कोल इंडिया में 85000 बोनस, सेल में क्यों नहीं? बोकारो के कर्मचारी उतरे सड़क पर

बाजार में एक बॉक्सन वेगन बॉडी (Boxen Vegan Body) की कीमत लगभग तीस से पैंतीस लाख रुपये के आसपास है जबकि स्ट्रक्चरल शॉप (Structural Shop) में एक बॉक्सन वेगन बॉडी बनाने में लगभग आठ लाख रुपये मात्र का ही खर्च लगा है।

इस प्रकार अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग कर स्ट्रक्चरल शॉप (Structural Shop) ने लाखों रुपये तथा समय की बचत की है।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई BMS में दो फाड़, वसूली का होने जा खुलासा, मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा खतरे में

स्ट्रक्चरल शॉप (Structural Shop) के महाप्रबंधक जेएन हांसदा के कुशल मार्गदर्शन में कुमार केशवेंद्र (प्रबंधक), संजीव कुमार झा (सहायक प्रबंधक) कपूर रंजन (ऑपरेटिव) की टीम ने अपने कड़ी मेहनत तथा तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर पहला बॉक्सन वेगन बॉडी के निर्माण में अपना  महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Elections: दुर्ग जिले में नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर, 17 नवंबर को मतदान, पढ़िए चुनाव की खास बातें

अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीरेंद्र कुमार तिवारी ने  स्ट्रक्चरल शॉप के  वरिष्ठ अधिकारियों और  टीम के  सभी सदस्यों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी।

मंगलवार को मुख्य महाप्रबंधक (शॉप्स) जेवी शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (यातायात) एके झा, पीपी सिंह, महाप्रबंधक (आई.एम.एफ.) तथा शॉप्स विभाग के वरीय अधिकारी तथा कर्मचारीगण की उपस्थिति में झंडी दिखाई गई।

 ये खबर भी पढ़ें :  सीजी चुनाव 2023: भाजपा ने दुर्ग जिले में प्रेम प्रकाश पांडेय, ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, कोरसेवाड़ा को थमाया टिकट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant आयरन ओर माइंस रावघाट के 31 युवाओं को दिला रहा लाइट व्हीकल ड्राइविंग की ट्रेनिंग, संवरेगा कॅरियर
Next: दुर्ग-नौतनवा का सलेमपुर और इंदौर-छिंदवाड़ा का काली सिंध स्टेशन पर ठहरावा

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.