Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • FY 2023-24: वित्त वर्ष की पहली तिमाही में SAIL और Rourkela Steel Plant ने प्रोडक्शन में लगाई लंबी छलांग, BSL हॉट स्ट्रिप मिल में शट-डाउन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

FY 2023-24: वित्त वर्ष की पहली तिमाही में SAIL और Rourkela Steel Plant ने प्रोडक्शन में लगाई लंबी छलांग, BSL हॉट स्ट्रिप मिल में शट-डाउन

04/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
FY-2023-24-SAIL-and-Rourkela-Steel-Plant-made-huge-jump-in-production-in-the-first-quarter-of-the-financial-year
  • आर.एस.पी. ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2023 तक में हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सेलेबल स्टील जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ तिमाही निष्‍पादन दर्ज किया है।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (Q1 FY24) में रिकार्ड उत्पादन और विक्रय दर्ज किया है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी हॉट मेटल, क्रूड स्टील और विक्रेय स्टील का क्रमशः 5.037 मिलियन टन, 4.667 मिलियन टन और 4.405 मिलियन टन का उत्पादन किया, जो आज तक की सभी पहली तिमाहियों में सर्वश्रेष्ठ है।

ये आंकड़े पिछली सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही की तुलना में क्रमश: 7%, 8% और 8% अधिक है। इसके अलावा, कंपनी ने पहली तिमाही में 3.9 मिलियन टन का विक्रय करने के साथ, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही का विक्रय हासिल किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 24% अधिक है। कंपनी अपनी क्षमता का अधिकतम उपयोग करने और ग्राहकों की मांगों को पूरा करने पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें   बधाई हो…! NMDC ने प्रोडक्शन में रचा कीर्तिमान, कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा 21 हजार का गिफ्ट

राउरकेला इस्पात संयंत्र ने पहली तिमाही में प्रमुख क्षेत्रों में अब तक का सबसे अच्छा तिमाही रिजल्ट
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2023 तक में हॉट मेटल, क्रूड स्टील और सेलेबल स्टील जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ तिमाही निष्‍पादन दर्ज किया है। इस्पात संयंत्र ने इस अवधि के दौरान 1112808 टन हॉट मेटल का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.7 प्रतिशत का सुधार है।

ये खबर भी पढ़ें   SAIL SC-ST फेडरेशन पर गरमाई सियासत, जेल भेजवाने की धमकी पर पलटवार

इसी प्रकार 1002960 टन क्रूड स्टील और 972974 टन विक्रेय योग्य इस्पात का उत्पादन करके आर.एस.पी. ने न केवल अप्रैल-जून में अपना सर्वश्रेष्ठ निष्‍पादन किया है, बल्कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में क्रमश: 0.2 प्रतिशत और 5.7 प्रतिशत की वृद्धि भी दर्ज की है। इस अवधि के दौरान 923123 टन सिंटर के अपने सर्वकालिक उच्च उत्पादन के साथ सिंटर प्लांट-3 ने सफलता की कहानी में एक और अध्याय जोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें   SAIL Lease Registry: भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों ने कर दी बड़ी मांग, दुकान, सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक भवनों की भी करें रजिस्ट्री

कैप्टिव पावर प्लांट-1 और 3 में संयुक्त रूप से 71.95 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जो स्थापना के बाद से अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था। इसी अवधि के दौरान पिछला सर्वोत्तम आँकड़ा 64.83 मेगावाट था।

इधर-बीएसएल के हॉट स्ट्रिप मिल के फिनिशिंग मिल के स्वचालन प्रणाली का उन्नतिकरण
वार्षिक अनुरक्षण के अंतर्गत बोकारो इस्पात संयंत्र के हॉट स्ट्रिप मिल के मेजर अनुरक्षण के कार्य को करने के लिए 2 जुलाई से हॉट स्ट्रिप मिल का शटडाउन लिया गया है। इस अवधि में छोटे से बड़े हर प्रकार के अनुरक्षण कार्य को किया जाना है ताकि मिल को निर्बाध रूप से चलाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें High Speed Train, रेल कॅरिडोर के लिए Bhilai Steel Plant के प्लेट मिल ने बनाया स्पेशल ग्रेड का स्टील, दनादन बन रहे प्रोडक्शन रिकॉर्ड

इस बार की शटडाउन की अवधि में ही हॉट स्ट्रिप मिल के फिनिशिंग मिल के स्वचालन प्रणाली के उन्नतिकरण का कार्य मेसर्स प्राइमेटल टेक्नोलॉजीज के सहयोग से किया जा रहा है. हॉट स्ट्रिप मिल के फिनिशिंग मिल के स्वचालन की प्रणाली अत्याधुनिक लेवल-III की नियंत्रण प्रणाली है तथा इसके उन्नतिकरण के पश्चात् बोकारो इस्पात संयंत्र से उत्पादित इस्पात की गुणवत्ता को विश्व स्तरीय बनाने में काफी मदद मिलेगी तथा विश्व के इस्पात बाजार में भी बोकारो से निर्मित इस्पात को एक नयी पहचान मिलेगी।

इस उन्नतिकरण के कार्य को एक निश्चित समयावधि दिनांक 12.07.2023 तक समायोजित करने के लिए इससे सम्बंधित सभी विभाग अपना पूरा सहयोग दे रहे है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: High Speed Train, रेल कॅरिडोर के लिए Bhilai Steel Plant के प्लेट मिल ने बनाया स्पेशल ग्रेड का प्लेट, दनादन बन रहे प्रोडक्शन रिकॉर्ड
Next: PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा, CM भूपेश बघेल ने हाई लेवल बैठक कर ये कहा…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.