Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • High Speed Train, रेल कॅरिडोर के लिए Bhilai Steel Plant के प्लेट मिल ने बनाया स्पेशल ग्रेड का प्लेट, दनादन बन रहे प्रोडक्शन रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

High Speed Train, रेल कॅरिडोर के लिए Bhilai Steel Plant के प्लेट मिल ने बनाया स्पेशल ग्रेड का प्लेट, दनादन बन रहे प्रोडक्शन रिकॉर्ड

04/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Plate-mill-of-SAIL-Bhilai-Steel-Plant-made-special-grade-steel-for-high-speed-train-rail-corridor
  • प्लेट मिल और आरसीएल के निरंतर समर्पण और दृढ़ता ने मिलकर उच्च तन्यता (Tensile) वाले प्लेटों के उत्पादन और प्रेषण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लम्बे समय से राष्ट्र निर्माण की भूमिका में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। आधुनिक भारत का ध्यान, प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में निरंतर विकास पर केंद्रित है। बुनियादी ढांचे और भारतीय रेलवे के क्षेत्र में प्लेटों की भारी मांग है, विशेष रूप से रेलवे ओवर ब्रिज में हाई स्पीड ट्रेनों के लिए रेल कॅरिडोर के रूप में प्लेटों की मांग बढ़ रही है।

ये विशेष रूप से E350 BR और उससे ऊपर के स्टील ग्रेड हैं। इन मूल्य वर्धित विशेष ग्रेड स्टील प्लेटों के उत्पादन और आपूर्ति से दोहरे उद्देश्य कि पूर्ति होगी। इन विशेष ग्रेड स्टील प्लेटों से, अधिक राजस्व के साथ-साथ भारत में प्रतिस्पर्धियों के बीच बाजार का नेतृत्व हासिल करने में भी मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें   SAIL हाउस लीज पर ये बड़ी खबर, हो जाइए सावधान, पावर ऑफ अटॉर्नी से मकान लिए, अब फंसे

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार के मार्गदर्शन में, पीपीसी द्वारा योजना बनाने से लेकर उच्च तन्यता (Tensile) वाले प्लेटों के उत्पादन, रोलिंग, फिनिशिंग, निरीक्षण, परीक्षण और इन प्लेटों के हीट ट्रीटमेंट में प्लेट मिल ने एक बड़ी छलांग लगाई है।

प्लेट मिल और आरसीएल के निरंतर समर्पण और दृढ़ता ने मिलकर उच्च तन्यता (Tensile) वाले प्लेटों के उत्पादन और प्रेषण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जून, 2023 में उच्च तन्यता (Tensile) प्लेटों के उत्पादन ने 45,375 टन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो अपने पिछले 34,652 टन (जून 2022) के सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर गया है। उच्च तन्यता प्लेटों का प्रेषण भी पिछले 29,131 टन (जून 2022) के रिकॉर्ड को पार करते हुए 37,470 टन तक पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें  Bhilai Township में दलालों का रैकेट, BSP का एजेंट बताकर लीज और लाइसेंस की जमीन, मकान व दुकानों की बिक्री, प्रबंधन लेगा एक्शन

इसके परिणामस्वरूप पहली तिमाही में ही अब तक के सर्वाधिक 68,731 टन (2023-24) के उच्च तन्यता प्लेटों का प्रेषण हुआ, जो अपने पिछले वर्ष 2022-23 के 61,755 टन से अधिक है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (प्लेट मिल) आरके बिसारे ने विशिष्ट प्रदर्शन के लिए टीम प्लेट मिल और संबंधित विभागों को बधाई दी है।

इसके अलावा, प्लेट मिल ने एसएमएस-3 और एसपी-3 की तत्काल आंतरिक आवश्यकता के लिए एचटी ग्रेड 20 एमएनसीआर 5 को पहली बार रोल करने की चुनौती स्वीकार की है और वांछित आयामों और यांत्रिक गुणों को प्राप्त करने के लिए आंतरिक संसाधनों से निर्मित हीटिंग और रोलिंग शेड्यूल की मदद से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने 37 अधिकारी बने सर्टिफाइड ट्रेनर, जानिए नाम
Next: FY 2023-24: वित्त वर्ष की पहली तिमाही में SAIL और Rourkela Steel Plant ने प्रोडक्शन में लगाई लंबी छलांग, BSL हॉट स्ट्रिप मिल में शट-डाउन

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.