भिलाई में चोर गिरोह का आतंक, सेंट थॉमस कॉलेज से छात्रा की एक्टिवा चोरी, FIR

Gang of Thieves Terrorizes Bhilai Student's Activa Stolen From St Thomas College FIR Registered
  • सेंट थॉमस कॉलेज के सामने से वाहर चोरी हुआ है। भिलाईनगर थाने में एफआइआर दर्ज।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) की पार्किंग में वाहन चोरी की वारदात को चोर लगातार अंजाम दे रहे हैं। अब चोरों का गिरोह टाउनशिप और अन्य सार्वजनिक पार्किंग स्थलों को भी निशाना बनाने लगा है। ताजा मामला रूंआबांधा सेक्टर स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के सामने का है, जहां दिनदहाड़े एक छात्रा की स्कूटी चोरी हो गई।

एफआईआर के अनुसार, मुस्कान साहू बीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास एक्टिवा 4G स्कूटी (क्रमांक CG07BK0873) है, जो उनके पिता रामसाय साहू के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन वह स्वयं उसे चलाती हैं। वह चोरी हो गई है।

कॉलेज के सामने खड़ी की थी स्कूटी, लौटने पर गायब मिली

पीड़िता के मुताबिक 15 दिसंबर 2025 को वह अपनी स्कूटी से सेंट थॉमस कॉलेज, रूंआबांधा सेक्टर गई थीं। उन्होंने स्कूटी को करीब 12:15 बजे कॉलेज के सामने खड़ा किया और कॉलेज के अंदर चली गईं।

जब वह करीब 2:30 बजे वापस बाहर आईं, तो स्कूटी वहां मौजूद नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

एफआईआर में बताया गया है कि अज्ञात चोर स्कूटी को चोरी कर ले गया। इस संबंध में पीड़िता ने 20 जनवरी 2026 को थाना भिलाईनगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।

वाहन की पहचान संबंधी जानकारी

वाहन: एक्टिवा 4G
क्रमांक: CG07BK0873
इंजन नंबर: JF50E75388907
चेसिस नंबर: ME4JF507LH7388814

पुलिस से कार्रवाई की मांग, नागरिकों में चिंता

लगातार हो रही चोरी की वारदातों से नागरिकों में डर बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि यदि कॉलेज, टाउनशिप और सार्वजनिक इलाकों में इसी तरह चोरी होती रही तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से जांच कर चोरों तक पहुंचती है।

नागरिक वाहन पार्क करते समय डबल लॉक, स्टेयरिंग लॉक, और संभव हो तो सीसीटीवी कैमरे वाली जगह पर ही वाहन खड़ा करें। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।