Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Gift Milk Scheme: छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के बच्चों को बीएसपी पिला रहा फ्री में दूध, चेयरमैन सोमा मंडल ने दी सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Gift Milk Scheme: छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के बच्चों को बीएसपी पिला रहा फ्री में दूध, चेयरमैन सोमा मंडल ने दी सौगात

18/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Gift-Milk-Scheme-BSP-will-give-free-milk-to-the-children-of-4-districts-of-Chhattisgarh-Chairman-Soma-Mandal-gave-the-gift
  • नारायणपुर, कांकेर, बालोद और मोहला-मानपुर के विभिन्न गावों में रावघाट खदान परियोजना के लाभार्थी राजहरा रावघाट क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई ‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ का वर्चुअली शुभारंभ किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ के चार जिलों, नारायणपुर, कांकेर, बालोद और मोहला-मानपुर के विभिन्न गावों में रावघाट खदान परियोजना के लाभार्थी राजहरा रावघाट क्षेत्र के स्कूली बच्चों को अब फ्री में रोज दूध पिलाएगा।

सेल चेयरमेन सोमा मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन डीआईसी सभागार में निगमित समाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के चार जिलों, नारायणपुर, कांकेर, बालोद और मोहला-मानपुर के विभिन्न गावों में रावघाट खदान परियोजना के लाभार्थी राजहरा रावघाट क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई ‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ का वर्चुअली शुभारंभ किया।

ये खबर भी पढ़ें: CITU वाले SAIL चेयरमैन से ये क्या-क्या बोलकर चले आए, पढ़ें पूरी खबर

चेयरमैन सोमा मंडल ने इस पहल के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की सराहना की और छात्रों को अच्छी तरह से पढ़ने, खेलने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने देश के भविष्य को शिक्षित करके राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका के लिए शिक्षकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं बच्चों के मुस्कुराते चेहरे को देखकर बहुत खुश हूं।

ये खबर भी पढ़ें: चेयरमैन सोमा मंडल से इंटक की मांग, DIC बोले-650 स्क्वायर फीट आवास को लाइसेंस पर देने का फैसला जल्द

इस अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ. एके पंडा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (खदान एवं रावघाट) समीर स्वरुप, एनडीडीबी से स्मृति सिंह, देवभोग से टी एस आहूजा, मुख्य महाप्रबंधक (टीएसडी एवं सीएसआर) जे वाई सपकाले, मुख्य महाप्रबंधक (सेल- अध्यक्ष सचिवालय) एनएम पाधी, महाप्रबंधक (खदान मुख्यालय) अनुपम बिष्ट, महाप्रबंधक(सीएसआर) शिवराजन एवं प्रबंधन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: चेयरमैन सोमा मंडल की SAIL में आखिरी इच्छा थी पदनाम का मुद्दा हल कर जाऊं, रह गई अधूरी, जानिए क्या बोलीं

‘गिफ्ट मिल्क स्कीम’ पर जोर देते हुए संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने छात्रों के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को पौष्टिक और स्वादिष्ट दूध प्रदान करना है, जो उचित पोषण सुनिश्चत करेगा और स्कूली शिक्षा में छात्रों कि भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगा। अपने स्वागत भाषण में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस मुखोपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के साथ साझेदारी करके, भिलाई इस्पात संयंत्र इस योजना के लाभार्थी स्कूलों के 3000 छात्रों को दोपहर के भोजन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन देवभोग दूध की सहायता से पौष्टिक और स्वादिष्ट दूध निःशुल्क वितरण करेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रेल पटरी संग सभी स्टील प्रोडक्ट की क्वालिटी सुधारेगा विश्वस्तरीय रोलिंग मिल लैब, SAIL चेयरमैन ने किया राष्ट्र को समर्पित
Next: Bhilai Steel Plant के अस्पताल गंभीर रूप से बीमार, इलाज का आश्वासन, हेल्थ सेंटर होंगे अपग्रेड, इन पदों पर भर्ती भी…

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.