Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से गुड न्यूज़, ब्लास्ट फर्नेस में कटा केक, मना जश्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से गुड न्यूज़, ब्लास्ट फर्नेस में कटा केक, मना जश्न

09/03/2025 1 minute read
Good news from Bhilai Steel Plant, cake cut in blast furnace, celebrations (1)

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) ने निर्देश दिया कि उत्पादन के प्रत्येक चरण में सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह से अनुपालन किया जाए।

नियमित निरीक्षण करने और सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) एवं मानक रखरखाव प्रक्रियाओं (SMPs) का कड़ाई से पालन करने पर विशेष बल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-7 ने हॉट मेटल उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-7 ने 6 मार्च 2025 को 4908 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर अपना सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, 08.12.2019 को 4881 टन हॉट मेटल उत्पादन का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा प्राप्त किया गया था।

इसके साथ ही, 4 फर्नेस के संचालन में अब तक का सर्वाधिक हॉट मेटल उत्पादन हासिल करते हुए 19,219 टन का नया कीर्तिमान स्थापित किया (06.03.2025)। इससे पहले, 5 मार्च 2025 को 19057 टन का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बीएफ-7 FFCR में केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और उत्पादन एवं तकनीकी-आर्थिक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

भिलाई इस्पात संयंत्र में हॉट मेटल उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की स्वस्थ स्थिति बनाए रखने, नियमित निरीक्षण करने और सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) एवं मानक रखरखाव प्रक्रियाओं (SMPs) का कड़ाई से पालन करने पर विशेष बल दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

कार्यपालक निदेशक (संकार्य) ने निर्देश दिया कि उत्पादन के प्रत्येक चरण में सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह से अनुपालन किया जाए, जिससे संयंत्र की कार्यक्षमता एवं परिचालनिक उत्कृष्टता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर प्रक्रियाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि उत्पादन लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ-साथ सुरक्षा व स्थिरता भी बनी रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें

यह उपलब्धि भिलाई इस्पात संयंत्र की संकल्पबद्धता और दक्षता को दर्शाती है, जो निरंतर उत्पादन उत्कृष्टता और इस्पात निर्माण में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: @PMOIndia से लेकर मंत्रालय तक ईपीएस 95 पेंशन आंदोलन को पहुंचाने का तरीका
Next: Bokaro Steel Plant: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की डाक्टर ने डिप्रेशन में की आत्महत्या, Gynecology Department में नहीं लग रहा था मन, सुसाइड नोट में ये लिखा…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.