Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों को वैरिएबल पर्क्स में जितनी राशि मिली, उससे कहीं ज्यादा ग्रेच्युटी में कटौती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों को वैरिएबल पर्क्स में जितनी राशि मिली, उससे कहीं ज्यादा ग्रेच्युटी में कटौती

13/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Gratuity-cut-more-than-the-amount-SAIL-employees-received-in-variable-perks
  • भिलाई श्रमिक सभा-एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने भाजपा समर्थकों पर बोला जुबानी हमला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई श्रमिक सभा-एचएमएस के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र का कहना है कि लाल झंडे वाली यूनियनों ने कभी भी श्रमिकों का अहित नहीं किया। भाजपा समर्थकों ने जिस प्रकार लाल झंडे पर आरोप लगाया है। यह भ्रम फैलाने वाला है। पिछले 5 वर्षों में उन्होंने कुछ नहीं किया। वेतन समझौता के लिए 30 जून 2021 को हड़ताल हुई थी, जिसमें बीएमएस भी शामिल था, लेकिन हड़ताल को उन्होंने समर्थन नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus-Arrears: छत्तीसगढ़ चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सेल में होगी हड़ताल की घोषणा

पिछले 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है। लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय उपक्रम होते हुए भी यहां के ठेका श्रमिकों को केंद्रीय वेतनमान नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें : Financial Year 2023-24 Result: SAIL का वादा है 2 हजार करोड़ प्रॉफिट पर देंगे 600 करोड़ एरियर मद में…

संयंत्र के कर्मचारियों का वेतन समझौता 7 वर्ष से लंबित है, केंद्र की भाजपा सरकार के निर्देश पर  ग्रेच्युटी में कटौती की गई है, जिसके कारण नवंबर 2021 के बाद सेवानिवृत होने वाले वरिष्ठ कर्मचारी को 5 से 7 लाख रुपए कम ग्रेच्युटी मिला।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी पाली और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि पुरस्कार

वैरिएबल पर्क्स के रूप में जितनी राशि मिली, उससे कहीं ज्यादा राशि की ग्रेच्युटी में कटौती कर दी गई। प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा-केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा 44 श्रम कानून को बदलकर कर 4 श्रम संहिता में बदला गया है, जिसमें देश के मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने का प्रयास किया गया है। देश के बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : Lease Deed:  Bhilai टाउनशिप में ट्रांसफर और लीज की शेष राशि भुगतान केस की लीज डीड रजिस्ट्री शुरू

एचएमएस महासचिव बोले-हिंद मजदूर सभा यूनियन भी लाल झंडेवाली यूनियन है। लेकिन हमारा किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। हिंद मजदूर सभा यूनियन का नारा है कि “जो मजदूर हित के लिए काम करेगा वही मजदूरों पर राज करेगा” पिछले यूनियन चुनाव में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगाया गया, तथा जिस प्रकार धनबल का प्रयोग किया गया। किसी से छुपा नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: Bokaro Steel Plant के कर्मियों के लिए अब ऑनलाइन टूर मैनेजमेंट सिस्टम

आज मान्यता प्राप्त यूनियन की स्थिति एवं दुर्दशा के लिए वह भी जिम्मेदार हैं, जिस प्रकार चंदा उगाही की खबरें मीडिया के माध्यम से मान्यता प्राप्त यूनियन की आ रही है। इसे भिलाई की श्रमिक बिरादरी शर्मसार है। केंद्र की भाजपा ने सरकार, प्रबंधन के साथ मिलकर किस प्रकार इस्पात संयंत्र के श्रमिकों का शोषण कर रही है यह पूरी भिलाई बिरादरी जानती है।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग, राउरकेला, रांची,पटना, गया के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन 15 को

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Assembly Election 2023: 11 दिन में PM नरेंद्र मोदी का पांचवां छत्तीसगढ़ दौरा, करेंगे रोड शो, दो बड़ी जनसभाएं
Next: देवेंद्र के समर्थन में इंटक ने संभाला मोर्चा, भाजपा को घेरने का नहीं छोड़ रहे मौका

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.