Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देवेंद्र के समर्थन में इंटक ने संभाला मोर्चा, भाजपा को घेरने का नहीं छोड़ रहे मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

देवेंद्र के समर्थन में इंटक ने संभाला मोर्चा, भाजपा को घेरने का नहीं छोड़ रहे मौका

13/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
INTUC-took-charge-in-support-of-Devendra-serious-allegations-against-BJP
  • इंटक बोली-केंद्र में 9 साल से भाजपा की सरकार है। सेल में बीएमएस एनजेसीएस  में शामिल हो चुकी है, उसके बाद भी भाजपा नेता सिर्फ और सिर्फ विलाप कर रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में आरोप-प्रत्यारोप जग-जाहिर है। कांग्रेस और भाजपा पर जुबानी तीर चल रहे हैं। इंटक के महासचिव वंश बहादुर सिंह का कहना है कि भाजपा की बुरी तरह से हार होते देखकर भाजपाई अनर्गल बयान बाजी पर उतर आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : देवेंद्र यादव बोले-पहले जनता विधायक के घर जाती थी, अब विधायक जनता के घर जाता है, इंटक नेताओं का मिला साथ

देश में महंगाई, बेरोजगारी एव श्रमिकों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपाई दिन रात धार्मिक मुद्दों पर ही चर्चा करते हैं। 2014 से केंद्र में शासन कर रही भाजपा सरकार अपने अधीन आने वाले विभागों में बायोमेट्रिक लगाने पर जोर दे रही है। बीएसपी के कुछ भाजपा समर्थकों ने सेल कर्मियों के बायोमेट्रिक के मुद्दे पर इंटक सहित एनजेसीएस यूनियनों को दोषी ठहराया। वंश बहादुर सिंह ने कहा-भाजपा 100 साल पुराने शहरों के नाम बदल सकती है तो इंटक सहित अन्य यूनियनों द्वारा लिए गए किसी फैसले को क्यों नहीं बदल दिया?

ये खबर भी पढ़ें : देवेंद्र यादव बोले-KG से PG तक एजुकेशन होगा फ्री, Bhilai का हर स्कूल होगा स्वामी आत्मानंद

सेल कर्मियों का 7 साल से वेज रिवीजन नहीं हो पाया है, जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार है। एनजीसीएस में बीएमएस यूनियन शामिल है। केंद्र में 9 साल से भाजपा की सरकार है। सेल में बीएमएस एनजेसीएस  में शामिल हो चुकी है, उसके बाद भी भाजपा नेता सिर्फ और सिर्फ विलाप कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई पहचान, ये हमारी गारंटी: प्रेमप्रकाश

15 लाख के जुमले की तरह 50 ग्राम सोने का जुमला देकर चुनाव जीत गए। संयंत्र कर्मियों के 39 महीने के एरियर्स सहित वेज रिवीजन के मुद्दे एवं ठेका श्रमिकों का शोषण नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि संयंत्र के ज्यादातर ठेकेदार किस राजनीतिक पार्टी  से जुड़े हैं, पूरे भिलाई को मालूम है। यही कारण है कि भिलाई के ठेका श्रमिकों का शोषण भाजपा नेताओं को दिखाई नहीं देता।

ये खबर भी पढ़ें : दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा के  BJP प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग का नोटिस

स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक भिलाई के नागरिकों से अपील करती है कि श्रमिकों एवं कर्मचारी वर्ग  की हितैषी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाएं। ऐसी पार्टी को वोट ना करें जो सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने पर लगी हुई हो।  भिलाई विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि सहज एवं सरल कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को वोट देकर विजई बनाएं, ताकि आप अपनी समस्याओं को लेकर आसानी से पहुंच सकें।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी ने कहा-75 पार कहने वाले CM भूपेश बघेल ने पार कर दिए 508 करोड़

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारियों को वैरिएबल पर्क्स में जितनी राशि मिली, उससे कहीं ज्यादा ग्रेच्युटी में कटौती
Next: वैशालीनगर के बीजेपी प्रत्याशी रिकेश सेन ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, आयोग ने भेजा नोटिस

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.