Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई में डिप्लोमा इंजीनियर्स का हरित संकल्प: प्लांट की कैंटीन में चलेगा ये अभियान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई में डिप्लोमा इंजीनियर्स का हरित संकल्प: प्लांट की कैंटीन में चलेगा ये अभियान

06/06/2025 1 minute read
Green resolution of diploma engineers in Bhilai: This campaign will run in the plant's canteen

जयंती स्टेडियम के सामने वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण पर जागरूकता और प्लास्टिक-मुक्त कैंटीन का संकल्प।

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम।
  • संकल्प लिया कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करेंगे।
  • संयंत्र क्षेत्र की कैंटीनों में चाय, नाश्ता या अन्य सामग्री के क्रय-विक्रय में प्लास्टिक बैग एवं पेपर चाय कप रोकने का अभियान चलेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन (DEA), भिलाई द्वारा एक विशेष आयोजन कर पर्यावरण-संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। यह आयोजन जयंती स्टेडियम के सामने स्थित खुले परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में इंजीनियर्स, अधिकारीगण, कर्मचारी, पर्यावरण प्रेमी तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक के ब्रांच मैनेजर ने सब्सिडी राशि जारी करने मांगा 15 हजार घूस, CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

वृक्षारोपण से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वृक्षारोपण से हुई, जिसमें छायादार, औषधीय और फलदार पौधों का चयन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर अनेक फलदार व छायादार पौधे रोपे। पौधरोपण के दौरान यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक पौधा भविष्य की ऑक्सीजन और धरती के तापमान नियंत्रण का माध्यम है।

ये खबर भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शाखा प्रबंधक 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्लास्टिक बैग के दुष्प्रभावों पर चर्चा

कार्यक्रम का दूसरा महत्वपूर्ण भाग रहा “प्लास्टिक प्रदूषण पर जन-जागरूकता”। वक्ताओं ने बताया कि प्लास्टिक बैग न केवल मिट्टी की उर्वरता को नष्ट करते हैं, बल्कि जल स्रोतों में प्लास्टिक माइक्रोपार्टिकल्स पहुंचकर गंभीर जल-प्रदूषण का कारण बनते हैं। प्लास्टिक के संपर्क में आने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएँ, जैसे कैंसर, हार्मोन असंतुलन, त्वचा रोग आदि उत्पन्न हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के 13800 अधिकारी-कर्मचारी और 19 हजार ठेका मजदूरों का आधार, बैंक एकाउंट नंबर मांगा पुलिस ने

अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा, “प्लास्टिक का उपयोग जितना आसान लगता है, उससे कहीं अधिक जटिल इसके दुष्परिणाम हैं। अगर आज हम नहीं चेते, तो आने वाली पीढ़ियाँ केवल प्रदूषित पर्यावरण ही पाएँगी।”

ये खबर भी पढ़ें: किरायेदारों की पूरी कुंडली मकान मालिक देंगे थानेदारों को

“नो-प्लास्टिक बैग” का लिया गया संकल्प

सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करेंगे। विशेष रूप से संयंत्र क्षेत्र की कैंटीनों में चाय, नाश्ता या अन्य सामग्री के क्रय-विक्रय में प्लास्टिक बैग एवं पेपर चाय कप( क्योंकि इसके अंदर भी पतली प्लास्टिक फिल्म मौजूद रहती है।) के प्रयोग को बंद करने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया

अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, “यह सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए एक नई सोच की शुरुआत है। यदि हम अपने व्यवहार में छोटे परिवर्तन करें-जैसे कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग तो यह एक बड़ी क्रांति बन सकती है।”

ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा

समुदाय से संवाद और भागीदारी का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन द्वारा जयंती स्टेडियम प्रांगण में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे न केवल स्वयं प्लास्टिक बैग का त्याग करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी विभागों व कैंटीन संचालकों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई ताकि संयंत्र क्षेत्र को एक “प्लास्टिक-मुक्त मॉडल क्षेत्र” के रूप में विकसित किया जा सके
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन, भिलाई ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनका उद्देश्य केवल तकनीकी सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय दायित्वों का भी निर्वहन करना है। क्योंकि प्रथम सुख निरोगी काया ही सत्य है, उससे ज़रूरी कुछ भी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 45 लाख रिश्वत मांगने पर CBI ने मारा छापा, साहब के घर मिला 3.5 किलो सोना, 2 किलो चांदी और एक करोड़ कैश
Next: पंजाब नेशनल बैंक के भ्रष्ट अधिकारी और दलाल को सजा

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.