Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हरेली तिहार 2023: बचपन की यादों में खोए गृहमंत्री, विधायक, मेयर और प्रशासनिक अधिकारी, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुरू
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

हरेली तिहार 2023: बचपन की यादों में खोए गृहमंत्री, विधायक, मेयर और प्रशासनिक अधिकारी, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुरू

17/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Hareli-Tihar-2023-Home-Minister-MLA-Mayor-and-Administrative-Officer-lost-in-childhood-memories-Chhattisgarh-Olympics-begins

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भिलाई सेक्टर 2 विद्यालय में जिला स्तरीय हरेली तिहार का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के गृह, लोक निर्माण एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर खेती किसानी से जुड़े हल एवं कृषि यंत्रों का पूजा अर्चना व छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण एवं दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा एवं देवेंद्र यादव, महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर नगर निगम रिसाली शशिकला सिन्हा, महापौर नगर निगम भिलाई 3 चरौदा निर्मल कोसरे, जिला पंचायत के अध्यक्ष पुष्पा भुवनेश्वर यादव, नगर निगम भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू भी मौजूद थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हरेली तिहार को किसानों का तिहार माना जाता है। छत्तीसगढ़ में आज से तिहार मनाने की शुरुआत होती है। विकास के साथ मानवता की विकास भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पहचान दिलाने सरकार पहल कर रही है।

छत्तीसगढ़ी बोली भाखा तीज तिहार में बड़ी मिठास है। आज छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का भी शुभारम्भ होने जा रहा है। यहां के खेलों में भी अपनत्व की भावना है। आप सभी गर्व के साथ छत्तीसगढ़िया संस्कृति को अपनाएं। मंत्री जी ने सभी को हरेली तिहार की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है और भरोसा है तो प्रदेश का विकास है। हरेली छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औऱ प्रथम त्यौहार है। आज इस शुभ अवसर पर पारम्परिक खेलो का जिसे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का नाम दिया गया है, शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने आह्वान किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के संस्कृति को पुनर्जीवित करने सरकार का अभिनव पहल है। सही मायने में अब भिलाई की पहचान मिनी भारत के रूप में झलक रही है। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की बधाई दी।

महापौर नगर निगम भिलाई नीरज पाल ने स्वागत भाषण में हरेली तिहार मनाने व छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को हरेली तिहार की सभी को बधाई एवं शुभकामनाए दी।

कार्यकम के अंत मे नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास ने आभर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मंत्री श्री साहू सहित अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किए। इस अवसर पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, एसपी शलभ सिन्हा, डीएफओ शशि कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि ,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हाउस लीज: डीड रजिस्टर्ड होते ही Bhilai Township के लीजधारी आ गए रेरा कानून के दायरे में…!
Next: SAIL लीज डीड रजिस्टर्ड होने के बाद अब नियमितीकरण की राह आसान, जानिए आगे क्या…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.