Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL लीज डीड रजिस्टर्ड होने के बाद अब नियमितीकरण की राह आसान, जानिए आगे क्या…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL लीज डीड रजिस्टर्ड होने के बाद अब नियमितीकरण की राह आसान, जानिए आगे क्या…

17/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
After-the-lease-deed-is-registered-now-the-road-to-regularization-is-easy-know-what-next
  • हाउसिंग संयुक्त संघर्ष समिति की सप्ताहिक बैठक में मौजूदा समय में चल रही सियासत पर चर्चा की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हाउसिंग संयुक्त संघर्ष समिति की सप्ताहिक बैठक हुई। सदस्यों ने आवासीय योजना में निजी आवासों के लीज डीड के रजिस्ट्रीकरण पर प्रश्न उठाए, तब पदाधिकारियों ने कहा कि उपरोक्त प्रक्रिया हमारे आंदोलन के पक्ष में एक कदम आगे बढ़ना ही है, क्योंकि रजिस्ट्रीकरण उपरांत नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ करना अब विधि अनुसार आसान हो जाएगा।

बरसों से विवादित नियमितीकरण की प्रक्रिया को भिलाई नगर निगम के लगातार पत्रों के बावजूद भी बीएसपी प्रबंधन नहीं कर रहा था तब, प्रबंधन नियमितीकरण के नाम पर सन 2008-2009 में मनमानी राशि हितग्राहियों के नाम कर रहा था, जो तत्कालीन नगर निगम आयुक्त राजेश सुकुमार टोप्पो के पत्र उपरांत प्रबंधन द्वारा रोक दिया गया था। लगातार 11 बार लिखकर भिलाई नगर निगम में प्रबंधन को पहल कदमी के लिए आग्रह किया था।

अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परगनिहा ने कहा कि इस नियमितीकरण के सवाल पर हमारे ज्ञापन पर प्रबंधन में लिखित में अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर का विषय बताया था। तब यह तय हो गया था कि नियमितीकरण की प्रक्रिया नगर निगम भिलाई, रिसाली तथा प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से ही संभव हो पाएगा।

अध्यक्ष ने कहा-सेल बोर्ड ने नियमितीकरण पश्चात लीज योजना को लागू करने का फैसला 25 जुलाई 2008 को ले लिया था। इस संबंध में नगर के संवेदनशील विधायक देवेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल कदमी स्वागत योग्य है।

समिति ने इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत एवं धन्यवाद भी किया। जहां तक इस संबंध में हो रहे राजनीति पर समिति स्पष्ट राय रखती है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधित्व को इसके लिए ठोस पहल कदमी करनी चाहिए। आज भिलाई टाउनशिप की व्यवस्थित बसाहट को बचाने में सभी को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: हरेली तिहार 2023: बचपन की यादों में खोए गृहमंत्री, विधायक, मेयर और प्रशासनिक अधिकारी, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुरू
Next: बिना शर्त रजिस्ट्रेशन या हुडको की तरह रजिस्ट्री कराकर दिखाएं सीएम भूपेश बघेल: प्रेम प्रकाश पांडेय

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.