Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Higher Pension: अब 11 जुलाई तक भर सकते हैं FPFO पोर्टल पर EPS 95 ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Higher Pension: अब 11 जुलाई तक भर सकते हैं FPFO पोर्टल पर EPS 95 ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म

26/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Higher-Pension-Now-you-can-fill-EPS-95-joint-option-form-on-FPFO-portal-till-July-11
  • योक्ताओं को वेतन विवरण ऑनलाइन अपलोड करने के लिए तीन महीने का समय दिया जा रहा है।

अज़मत अली, भिलाई। उच्च पेंशन (Higher Pension) के लिए ईपीएस 95 (EPS 95) ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरने की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। लगातार दूसरी बार तिथि बढ़ाई गई है। ईपीएफओ (EPFO) ने 3 मई तक की अवधि को बढ़ाकर 26 जून किया था, जिसे अब 11 जुलाई तक कर दिया गया है।

ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म (Joint Option Form) अब तक आप नहीं भर सके हैं तो भर सकते हैं। ईपीएफओ कर्मचारियों को उच्च वेतन पर पेंशन प्राप्त करने के लिए पंद्रह दिनों के भीतर विकल्प जमा करने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। और नियोक्ताओं को वेतन विवरण ऑनलाइन अपलोड करने के लिए तीन महीने का समय दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें  BSP में रोकें सड़क हादसा, प्लेट मिल में डिफेंसिव ड्राइविंग सीख रहे कर्मचारी-अधिकारी

उच्च वेतन पर पेंशन के लिए विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने के लिए ईपीएफओ द्वारा ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा सुप्रीम कोर्ट के 04.11.2022 के आदेश के अनुपालन में पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों के लिए है। यह सुविधा 26.02.2023 को शुरू की गई थी और इसे केवल 03.05.2023 तक उपलब्ध रहना था। हालाँकि, कर्मचारियों के अभ्यावेदन पर विचार करते हुए, पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को आवेदन दाखिल करने के लिए पूरे चार महीने का समय प्रदान करने के लिए समय सीमा 26.06.2023 तक बढ़ा दी गई थी।

26.06.2023 तक विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए 16.06 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को आने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने के लिए 15 दिन का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11.07.2023 तक बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL हाउस लीज को लेकर बड़ा अपडेट, BSP के नोटिस पर होगी कानूनी लड़ाई

कोई भी पात्र पेंशनभोगी/सदस्य, जिसे केवाईसी के अद्यतनीकरण में किसी समस्या के कारण विकल्प/संयुक्त विकल्प के सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, वह समाधान के लिए तुरंत ईपीएफआईजीएमएस पर ऐसी शिकायत दर्ज करा सकता है।

कृपया शिकायत ‘उच्च वेतन पर उच्च पेंशन लाभ’ की शिकायत श्रेणी का चयन करके प्रस्तुत की जा सकती है। इससे आगे की कार्रवाई के लिए ऐसी शिकायत का उचित रिकॉर्ड सुनिश्चित हो सकेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वाह…! Rourkela Steel Plant के अधिकारियों ने मचाया धमाल, 10 को मिला ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार, मम्मी-पापा संग नजर आए बच्चे
Next: Bokaro Steel Plant: मजदूर की मौत पर कर्मचारियों का हंगामा, बरसी CISF की लाठी, BGH में कराना पड़ा नेताओं को उपचार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.