Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: मजदूर की मौत पर कर्मचारियों का हंगामा, बरसी CISF की लाठी, BGH में कराना पड़ा नेताओं को उपचार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: मजदूर की मौत पर कर्मचारियों का हंगामा, बरसी CISF की लाठी, BGH में कराना पड़ा नेताओं को उपचार

27/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Laborer-death-in-Bokaro-Steel-Plant-uproar-by-employees-CISF-lathi-charge-on-leaders-had-to-undergo-treatment-at-BGH
  • यूनियन ने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ का उपयोग कर बलपूर्वक धरना को खत्म करवाने और सीजीएम को निकालने हेतु मजदूरों पर लाठीचार्ज किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में मजदूर की मौत और हंगामा कोई बात नहीं है। एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है। ठेका मजदूर की मौत के बाद आश्रित को नौकरी देने की मांग पर बवाल मचा हुआ है। कामकाज छोड़कर मजदूर विराध-प्रदर्शन कर रहे। प्रबंधन का घेराव कर रहे। भीड़ हटाने के लिए सीआइएसएफ को बल प्रयोग करना पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें  SAIL हाउस लीज को लेकर बड़ा अपडेट, BSP के नोटिस पर होगी कानूनी लड़ाई

बोकरो इस्पात संयंत्र के स्ट्रक्चरल शॉप में ठेका मजदूर कमलेश शाह का 1 सप्ताह पहले कार्य के दौरान जख्मी हो गया था। BGH में भर्ती कराया गया। सप्ताह भर इलाज के बाद 24 जून को BGH में ही उनकी मौत हो गई। प्रबंधन के तरफ से उनके आश्रित को नियोजन नहीं देने की स्थिति में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ ने स्ट्रक्चरल शॉप में आंदोलन किया और सीजीएम शॉप कार्यालय पर धरना दिया।

ये खबर भी पढ़ें  Higher Pension: अब 11 जुलाई तक भर सकते हैं FPFO पोर्टल पर EPS 95 ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म

यूनियन ने आरोप लगाया कि शाम 4:00 बजे के बाद प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ का उपयोग कर बलपूर्वक धरना को खत्म करवाने और सीजीएम को निकालने हेतु मजदूरों पर लाठीचार्ज किया। यूनियन के संयुक्त महामंत्री बीपी सिंह और सचिव सांसद परवेज घायल हुए। इनका इलाज बीजीएच में कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें  Boakro Steel Plant के सभी CGM दफ्तर पर होगा प्रदर्शन, फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल

इसके बाद यूनियन बैठक भीम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से इस घटना की कठोर निंदा की गई। 26 तारीख को पुनः धरना सीजीएम ऑफिस कार्यालय पर करने का फैसला लिया गया। सुबह 9 बजे से पुनः धरना शुरू हुआ जो 1:00 बजे तक चला। फिर अधिशासी निर्देशक , कार्मिक प्रशासन के आग्रह पर वार्ता के लिए यूनियन को बुलाया गया।

ये खबर भी पढ़ें  वाह…! Rourkela Steel Plant के अधिकारियों ने मचाया धमाल, 10 को मिला ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार, मम्मी-पापा संग नजर आए बच्चे

यूनियन के द्वारा आग्रह मानते हुए, अधिशासी निदेशक कार्मिक प्रशासन राजन प्रसाद, मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक हरी मोहन झा, महाप्रबंधक प्रभारी नीना सिंह के साथ बैठक हुई। इसमें यूनियन की तरफ से कहा गया कि कार्य करने के दौरान ठेका मजदूर कमलेश शाह की मृत्यु हुई है। मजदूर के माथे पर चोट के निशान है, जिसकी जांच कर मानवता के नाते परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

प्रबंधन की तरफ से यूनियन को कहा गया अगर कमलेश शाह के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंज्युरी आती है तो प्रबंधन इस पर विचार करेगा। लेकिन अभी जो परिस्थिति है, एनजेसीएस के एग्रीमेंट के अनुसार बिना iow के नियोजन नहीं दे सकते हैं। वार्ता में संयुक्त महामंत्री बीपी सिंह, संयुक्त महामंत्री रंजेश कुमार सिंह, अनिल सिंह, सुनील चौधरी, पवन पांडे, सौरभ पटेल, आरएन मिश्रा, राजा जनक, कुणाल वीर विक्रम आदि उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Higher Pension: अब 11 जुलाई तक भर सकते हैं FPFO पोर्टल पर EPS 95 ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म
Next: चुनाव आया, हाउस लीज लाया, BSP OA बिल्डिंग में आज शाम लीजधारियों की बैठक, रजिस्ट्री पर बवाल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.