Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का वोट बैंक बिगाड़ रहा रिसाली निगम, तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में दम घुट रहा BSP कर्मचारियों-अधिकारियों का
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का वोट बैंक बिगाड़ रहा रिसाली निगम, तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में दम घुट रहा BSP कर्मचारियों-अधिकारियों का

04/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Home-Minister-Tamradhwaj-Sahu-votebank-is-being-spoiled-by-Risali-Nigam-BSP-workers-are-suffocating-in-Talpuri-International-Colony-1

-एसटीपी संघर्ष समिति के संयोजक सुनील चौरसिया ने बताया कि यह समस्या मात्र राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी की वजह से आज तक बनी हुई है। लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Suchnaji.com न्यूज, भिलाई। कहने को इंटरनेशनल तालपुरी कॉलोनी…लेकिन यहां रहने वालों का दम घुट रहा है। भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी और शहर के गणमान्य नागरिकों का ठिकाना तालपुरी कॉलोनी है। बावजूद, अव्यवस्था का आलम है। तालपुरी कॉलोनी बी ब्लॉक के रहवासी कॉलोनी में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के बदबू से परेशान होकर सड़क पर उतर गए।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL BSL के DGM को 3 लूटेरों ने नाले में पटका, चाकू के नोक पर लूटे सोने की अंगुठी- महंगा मोबाइल

हैरान करने वाली बात यह है कि यह गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का संसदीय क्षेत्र है। रहवासी कई बार गृहमंत्री से मिल चुके हैं। बावजूद, रिसाली निगम की ढिलाई से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वोट बैंक की नजर से देखा जाए तो गृहमंत्री को यहां रहने वाले हजारों वोटरों से नुकसान होना तय है।

ये खबर भी पढ़ें:   शासकीय कर्मचारी-अधिकारी 5 मार्च तक OPS या NPS का विकल्प चुनें, 35 हजार ने अब तक नहीं चुना विकल्प

गौरतलब है कि बदबू की समस्या से विगत कई वर्षों से जूझ रहे कॉलोनीवासियों को अब आश्वासन से उम्मीद समाप्त होते जा रही है। उनके सब्र का बांध अब टूट चुका है। वे अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL के डिप्लोमा इंजीनियर्स के स्टाइपेंड में कटौती, बोकारो में उठा मामला, मचा हड़कंप

एसटीपी संघर्ष समिति के संयोजक सुनील चौरसिया ने बताया कि यह समस्या मात्र राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी की वजह से आज तक बनी हुई है। लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में समिति के प्रयास से ही 3 वर्ष पूर्व तालपुरी कॉलोनी से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित बीएसपी के सीवर पंप हाउस तक कॉलोनी के मल जल को पाइप लाइन से पहुचाने के लिए एनओसी मिल चुकी थी। परंतु इस अवसर का लाभ विगत लगभग 3 वर्षों तक भी रिसाली निगम द्वारा नहीं उठाया, जिससे कि कालोनी वासियों को राहत मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें:  ये खबर भी पढ़ें: JP सीमेंट को डालमिया ने खरीदा, SAIL-BSP की जमीन पर बने कारखाना के सामने मजदूरों का प्रदर्शन, जानें कितने में बिका

सुनील चौरसिया ने बताया कि संघर्ष समिति के जद्दोजहद के बाद रिसाली निगम द्वारा बजट हेतु प्रस्ताव 05.03.21 को सुडा मुख्यालय रायपुर भेज तो दिया, पर आवश्यक दस्तावेज जैसे अनुमोदित टीएस संलग्न नहीं होने की वजह से वापस आ गया। पुनः काफी संघर्ष के बाद रिसाली निगम द्वारा प्रस्ताव भेजा गया तो चेक लिस्ट संलग्न नहीं होने की बात कह प्रस्ताव पुनः वापस कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  ये खबर भी पढ़ें:  BSP के दूरसंचार विभाग के कार्मिकों ने खाई सुरक्षा की कसम

इससे ऐसा प्रतीत होता है कि या तो रिसाली निगम को जानकारी का आभाव है या वे जानबूझ कर टाल मटोल कर रहे हैं,जो कि रिसाली निगम की गंभीरता व रवैया दर्शाता है। इतना ही नहीं निगम नया होने की वजह से संघर्ष समिति के विशेषज्ञों द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं लेआउट प्लान आदि दस्तावेज तैयार कर रिसाली निगम को दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें:  होली के रंग में रंगने जा रहा भिलाई स्टील प्लांट, 6 मार्च को हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन, अशोक चक्रधर छोड़ेंगे हंसी के फव्वारे

सुनील चौरसिया ने बताया कि, वर्तमान में इस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के वार्षिक रख रखाव के लिए निगम सालाना लगभग 57 लाख का ठेका देती है। नए प्लान से रख रखाव ठेके की जरूरत नहीं होगी। अतः चर्चा तो यह भी है कि टाल मटोल का खेल इसी में है। लेकिन अब यह कॉलोनी वासियों ने ठान लिया है कि अब शांत नहीं बैठेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL फाउंडेशन डे के गिफ्ट पर डाका या गलत-बयानी…! भटक रहे कर्मचारी

जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरेंगे व चरणबद्ध शांतिपूर्वक आंदोलन किया जाएगा। जल्द ही एक प्रति निधि मंडल रिसाली नगर निगम के आयुक्त से मिल कर वर्तमान स्टेटस की जानकारी लेगा व तत्काल कार्रवाई हेतु अनुरोध करेगा। उपरांत आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL BSP ने 3000 बच्चों को लिया गोद, रोज पिलाएगा दूध

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL के DGM को 3 लूटेरों ने नाले में पटका, चाकू के नोक पर लूटे सोने की अंगुठी- महंगा मोबाइल
Next: बोकारो का Happy Street सेल कार्मिकों के लिए बना अनहैप्पी, मॉनिंग वॉकर संग चाकू लेकर घूम रहे चोर, लूटेरे, सो रही पुलिस

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.