Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 67 लाख के कॉपर चोरी में CISF के 5 जवान गए थे जेल, 3 हजार करोड़ की लोहा चोरी पर ये अपडेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 67 लाख के कॉपर चोरी में CISF के 5 जवान गए थे जेल, 3 हजार करोड़ की लोहा चोरी पर ये अपडेट

Azmat ali 30/05/2026
Bhilai Steel Plant Five CISF Personnel were Jailed for Stealing Copper Worth Rs 67 Lakh Update on Iron Theft Worth Rs 3000 Crore

प्रधानमंत्री से 3 हजार करोड़ की लोहा चोरी की शिकायत का आरोपी घूम रहा विदेश में, भिलाई स्टील प्लांट में चोरी का मामला।

  • तत्कालीन सीआइएसएफ के डीआइजी उत्तम कुमार सरकार का एक्शन चर्चा में था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में चोरी की वारदात कोई नई बात नहीं है। कभी लोहा तो कभी कॉपर प्लांट से पार हो जाता है। 3 हजार करोड़ के लोहा चोरी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की गई है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, वह विदेश में मौज काट रहा। वहीं, बीएसपी प्रबंधन की ओर से इस विषय पर अब तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायतकर्ता की आरोपों में कितना दम है, इस पर कुछ भी प्रबंधन नहीं बोल रहा है।

वहीं, कॉपर चोरों का गिरोह अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इसी तरह भिलाई के एक गोदाम में पुलिस ने छापेमारी करके स्क्रैप को बरामद किया और 4 लोगों को अरेस्ट किया है। मौजूदा समय में चोरी की वारदात को लेकर चल रही हलचल ने साल 2019 की घटना को ताज़ा कर दिया है। सीआइएसएफ के 5 जवानों की मिलीभगत से टीपीएल से करीब 67 लाख रुपए का कॉपर पार हो गया था।

तत्कालीन सीआइएसएफ के डीआइजी उत्तम कुमार सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी जवानों को अरेस्ट कराया। भट्ठी थाने की पुलिस को बुलाकर हैंडओवर किया था। डीआईजी ने साफ संदेश दिया था कि सीआइएसएफ जवानों की संलिप्ता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि सीआइएसएफ जवानों को कोर्ट से राहत मिल चुकी है। लेकिन, आज तक किसी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं किया है। शुरुआती जांच में दोषी पाए गए थे। जेल भी गए थे। कुछ माह जेल में काटे थे।

इस खबर को सबसे पहले सूचनाजी.कॉम के संस्थापक अज़मत अली ने ही उजागर किया था। उस समय एक प्रिंट मीडिया में समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद सीआइएसएफ से लेकर बीएसपी तक हड़कंप मच गया था। टीपीएल के गेट पर ही कॉपर का बंडल रखा था। महज चंद कदमों की दूरी पर सीआइएसएफ जवानों की ड्यूटी थी। बावजूद, माल पार हो गया था।

ता दें कि एचईसी कंपनी ने 16 कॉपर केबल के बंडल खरीद कर प्लांट के बाहर टीपीएल यार्ड में रखवाए थे। इनमें से जुलाई 2019 में बीएसपी ने 6 बंडल मंगवा लिए। बचे 10 बंडल यार्ड में ही रखवा दिए गए थे। 28 दिसंबर 2019 को जांच के दौरान बंडल कम मिले। इसके बाद चोरी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद जांच में पता चला कि जहां बंडल रखा था, उसी से सटा सीआईएसएफ का पोस्ट है। इसके बाद वहां तैनात जवानों से भी पूछताछ की गई और मामले में खुलासा हो सका।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएमडी अब पहुंचे बोकारो, पढ़िए डिटेल
Next: नगरनार स्टील प्लांट का आया शानदार रिज़ल्ट, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.