Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग खराब, अटकेगा प्रमोशन, भड़का एसोसिएशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग खराब, अटकेगा प्रमोशन, भड़का एसोसिएशन

Azmat ali 30/05/2026 1 minute read
Poor Grading of SC-ST Officers of Bhilai Steel Plant Association Enraged

ग्रेडिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता की जाए। अधिकारियों की वास्तविक कार्यक्षमता और योगदान के आधार पर मूल्यांकन किया जाए।

  • कई अधिकारियों ने शिकायत की है कि उन्हें उनके प्रदर्शन के अनुरूप ग्रेडिंग नहीं दी गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारियों को दी गई वार्षिक ग्रेडिंग में कथित भेदभाव का मुद्दा उठाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक संबंध विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

कोमल प्रसाद ने बताया कि भिलाई इस्पात संयंत्र की हॉट शॉप सहित विभिन्न उत्पादन इकाइयों में कार्यरत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारी दिन-रात मेहनत कर उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद कई अधिकारियों ने शिकायत की है कि उन्हें उनके प्रदर्शन के अनुरूप ग्रेडिंग नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों से ऐसी शिकायतें एसोसिएशन को प्राप्त हुई हैं, जिनमें अधिकारियों ने ग्रेडिंग प्रक्रिया में कथित भेदभाव का आरोप लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि खराब ग्रेडिंग मिलने से उनका मनोबल प्रभावित होता है और भविष्य में पदोन्नति की संभावनाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है। कई मामलों में यही ग्रेडिंग पदोन्नति में बाधा बनती है, जिससे अधिकारी समय पर प्रमोशन से वंचित रह जाते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन-आईआर एवं सीएलसी) राहुल थोटे को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष समीक्षा और प्रभावित अधिकारियों को न्याय दिलाने की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए नामित लाइजन अधिकारी को भी भेजी गई है।

एसोसिएशन ने मांग की है कि ग्रेडिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा अधिकारियों की वास्तविक कार्यक्षमता और योगदान के आधार पर मूल्यांकन किया जाए, ताकि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे, कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा राउरकेला स्टील प्लांट को दे गए खास टिप्स, सेफ्टी, वैल्यू एडेड स्टील प्रोडक्शन पर ज़ोर
Next: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएमडी अब पहुंचे बोकारो, पढ़िए डिटेल

Related Stories

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.