Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BJP प्रत्याशी की कुंडली: गजेंद्र के नेतृत्व में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, तो 20 साल से जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं ललित चंद्राकर
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

BJP प्रत्याशी की कुंडली: गजेंद्र के नेतृत्व में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, तो 20 साल से जमीनी स्तर पर एक्टिव हैं ललित चंद्राकर

10/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Horoscope-of-BJP-candidate-World-record-made-under-the-leadership-of-Gajendra-while-Lalit-Chandrakar-has-been-active-at-the-grassroots-level-for-20-years
  • दुर्ग शहर से गजेन्द्र यादव तो दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

अंशुल तिवारी, भिलाई। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) द्वारा दुर्ग में जिन नए चेहरों को उम्मीवार बनाया गया है, उनके बारे में Suchnaji.com आपको डिटेल में बताने जा रहा है। यहां दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण दोनों ही विधानसभा सीट पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। दुर्ग शहर से गजेन्द्र यादव तो दुर्ग ग्रामीण से ललित चंद्राकर को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

Assembly Elections 2023 Date Live: छत्तीसगढ़ में 7 व 17 नवंबर को चुनाव, एमपी में 17, राजस्थान में 23, मिजोरम में 7 और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग

जानिए गजेंद्र और ललित के बारे में

गजेन्द्र यादव: गजेन्द्र यादव पहली बार विधानसभा चुनाव (Assembly Election) लडेंगे। गजेन्द्र 1999 से 2004 तक दुर्ग नगर निगम में पार्षद थे। साथ ही निगम में शिक्षा विभाग के प्रभारी होने का दायित्व भी संभाल चुके है। इसके बाद गजेन्द्र यादव स्काउट गाइड के छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके है।

 ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections: आदर्श आचार संहिता लगते ही नेताजी के नाम-फोटो चला निगम का चाबुक, रैली-जुलूस पर रोक

साथ ही वे भाजपा शासन काल में वर्ष 2014 से लेकर 2018 तक स्काउट गाइड के मुख्य आयुक्त भी रह चुके है। उनके कार्यकाल में ही दुर्ग जिले से लगे सोमनी में स्काउट गाइड का बड़ा इवेंट हुआ था। यहां जंबूरी कैंप में इतिहास रचकर कर्मा नृत्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई गई थी।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP को मिला CII-Excellent Energy Efficient Unit व Most Innovative Project अवॉर्ड, हर्षित गुप्ता और पारुल दीवान ने किया कमाल

एक साथ 23 हजार से अधिक स्काउट गाइड के बच्चे छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित कर्मा नृत्य की प्रस्तुति देकर रिकॉर्ड बनाए थे। इस दौरान गोल्ड बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह कीर्तिमान दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Production-Productivity Meeting के बाद पहला आधिकारिक बयान, SAIL का Danger Game

तब इस प्रस्तुतिकरण में देश के छह राज्य सहित छत्तीसगढ़ के तत्कालीन 28 जिलों से बच्चों के साथ ही भूटान के बच्चें भी शामिल हुए थे, जिन्होंने प्रस्तुति दी थी। तब गजेन्द्र यादव ही स्काउट गाइड के कमिश्नर थे और उनके नेतृत्व में ही बड़ा इवेंट हुआ और रिकॉर्ड दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Elections 2023: PM मोदी रिजर्वेशन पर कांग्रेस को घेरते रहे, प्रियंका गांधी ने बिहार के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना का फोड़ा बम

साथ ही गजेन्द्र यादव के कार्यकाल में ही दुर्ग जिले के कोडिया और देवरझाल में वन विभाग की मदद से नर्सरी तैयार की गई थी, जो आज धमधा इलाके की एक पहचान बन चुकी है। इस पौधारोपण को विस्तारित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विश्व स्तरीय मानव निर्मित फॉरेस्ट के तौर पर नंदिनी इलाके में बॉटनिकल गार्डन तैयार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  BIT Durg में तीन दिवसीय ‘आयाम’ का आगाज, जानिए खगोल शास्त्र की दुनिया

साथ ही गजेन्द्र यादव दो बार भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश मंत्री रहे है। बीते जनवरी में भाजपा की प्रदेश इकाई द्वारा अलग-अलग मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। इसमें गजेन्द्र यादव को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। गजेन्द्र यादव के पिता बिसरा राम यादव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में छत्तीसगढ़ प्रांत के संघचालक रह चुके है।

कोल इंडिया में 85000 बोनस, सेल में क्यों नहीं? बोकारो के कर्मचारी उतरे सड़क पर

ललित चंद्राकर: भाजपा द्वारा ललित चंद्राकर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट (Assembly Seat) से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। ललित चंद्राकर 1994 से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में बूथ लेवल पर एक्टिव है। वर्तमान में ललित चंद्राकर दुर्ग जिला भाजपा के महामंत्री जैसा बड़ा दायित्व संभाल रहे है।

EPS 95 पेंशन की ताजा खबर: बैंक में जमा नहीं हो रहा पेमेंट, ब्याज से हजारों का नुकसान, खत्म हो जाएगा Higher Pension का अधिकार

साथ ही इससे पहले वे संगठन के कई पदों पर रह चुके है। साल 2000 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का दुर्ग जिला महामंत्री बनाया गया था। भाजपा के शासन काल में वे साल 2013 से लेकर 2018 तक संगठन में अलग-अलग पदों पर रहे है और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते रहे है।

SAIL BSP गैस कांड बरसी: Bhilai Steel Plant में धमाका और 14 लाश, आज भी जख्म ताजा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस की महाबैठक Bokaro में, ये हुआ फैसला
Next: भारत के 26 संस्थान, 129 टीमों का भिलाई में जमावड़ा, SAIL BSP और शंकराचार्य कैंपस को मिला ये अवॉर्ड

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.