Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई पंथी चौक पर भीषण हादसा, बीएसपी कार्मिक के पिता को कार ने मारी टक्कर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई पंथी चौक पर भीषण हादसा, बीएसपी कार्मिक के पिता को कार ने मारी टक्कर

21/02/2025 (Last updated: 21/02/2025) 1 minute read
Horrific accident at Panthi Chowk BSP personnels father hit by car

राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए जख्मी बुजुर्ग को सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। परिवार में हड़कंप मच गया।

बीएसपी कर्मचारी आलोक नंद सेक्टर 2 में रहते हैं, उन्हीं के पिता जी का एक्सीडेंट हुआ है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में भीषण सड़क हादसा हो गया है। बुजुर्ग स्कूटर सवार को किसी कार ने जोरदार टक्कर मार दिया है। पंथी चौक पर एक्सीडेंट हुआ है। बुजुर्ग स्कूटर से जमीन पर सिर के बल गिरे थे। लगातार खून का बहाव हो रहा था। कुछ राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए वहां से गुजर रहे एक आटो को रोका और बुजर्ग को लेकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंच गए।

अस्पताल पहुंचने तक किसी को अंदाजा नहीं था कि बुजुर्ग कौन हैं। इसी बीच उनके फोन पर किसी का कॉल आया। अस्पताल ले जाने वाले राहगीरों ने संदेश दिया कि अंकल का एकसीडेंट हो गया है, आप इनके घर वालों को मैसेज कर दीजिए।

कुछ देर के भीतर ही दुर्घटना में घायल के बेटे का फोन आया और वह अस्पताल पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीएसपी कर्मचारी आलोक नंद सेक्टर 2 में रहते हैं, उन्हीं के पिता जी का एक्सीडेंट हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिकों को शिरोमणि पुरस्कार में स्मृति चिन्ह, डिनर सेट, प्रशस्ति पत्र, जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र और मिला मिठाई का कूपन

राहगीरों ने बताया कि पंथी चौक पर क्रेटा ने टक्कर मार दिया है। स्पीड अधिक होने की वजह से कार अनियंत्रित हो गई और वह दुर्ग फ्लाइओवर की तरफ भाग गई।

तालपुरी रोड पर इस तरह के एक्सीडेंट को लेकर सवाल उठाए गए हैं। चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वहीं, बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हालत ठीक नहीं बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी फायर ब्रिगेड ने क्वालिफिकेशन बेस्ड कॅरियर ग्रोथ सर्कुलर मानने से किया इन्कार, दमकल कर्मियों को हर माह नुकसान

हादसे के बाद तालपुरी एरिया में रहने वालों ने कहा-युवाओं ने हिम्मत दिखाई है। ऑटो से घायल बुजुर्ग को खुद सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले गए। वहीं, निगम चुनावों के पहले से डीपीएस चौक के समीप से जवान गायब हैं, जिससे इस सड़क पर वाहन बेलगाम हो गए हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीटू उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी की बहन का निधन, शनिवार को अंतिम संस्कार
Next: विधायक देवेंद्र यादव दोपहर 3 बजे के बाद आएंगे जेल से बाहर, रायपुर से भिलाई तक स्वागत की तैयारी

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.