Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP श्रमिकों का करोड़ों का अंतिम भुगतान न कर HSCL खा रहा ब्याज, GST, TAX बना रोड़ा, PM मोदी तक जाएगी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों का करोड़ों का अंतिम भुगतान न कर HSCL खा रहा ब्याज, GST, TAX बना रोड़ा, PM मोदी तक जाएगी बात

30/07/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
HSCL-is-eating-interest-by-not-making-final-payment-of-crores-to-BSP-workers_-complaint-will-reach-P
  • स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में यूनियन नेताओं व श्रमिकों ने एचएससीएल प्रबंधन पर उठाए सवाल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर एचएससीएल का मुद्दा छाया रहा। अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में एचएससीएल के माध्यम से कार्य किए ठेका श्रमिकों का अंतिम भुगतान की राशि एचएससीएल प्रबंधन के पास करोड़ों रुपए जमा है, उसके पश्चात भी एचएससीएल प्रबंधन ठेका श्रमिकों का अंतिम भुगतान नहीं कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:   NPS: SAIL 3% ही देगा डीए-बेसिक का पेंशन अंशदान, सर्कुलर जारी

इससे ठेका श्रमिकों में आक्रोश है। इस विषय एचएससीएल प्रबंधन एवं भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से चर्चा की जा रही है। लेकिन एचएससीएल प्रबंधन श्रमिकों के अंतिम भुगतान का करोड़ों रुपए अपने अकाउंट में रखकर श्रमिकों को अंतिम भुगतान करने में अवरोध लगाकर रखा है, जबकि अंतिम भुगतान की पूरी जवाबदारी एचएससीएल प्रबंधन की है।

ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन करें हस्तक्षेप

इस दौरान श्रमिक नेताओं ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र अपने उत्पादन और उत्पादकता एवं लाभार्जन को बढ़ाने के लिए एचएससीएल के माध्यम से ठेका श्रमिकों से कार्य करवाता था। और राशि की भुगतान एचएससीएल प्रबंधन को करता था। लेकिन कार्यरत ठेका श्रमिकों का अंतिम भुगतान नहीं होने पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को लेबर सप्लाई के रूप में एचएससीएल के माध्यम 15 वर्षों से से कार्य कर रहे ठेका श्रमिकों के अंतिम भुगतान के मामले में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को हस्तक्षेप करना चाहिए। इस विषय पर भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के निदेशक प्रभारी को स्टील ठेका श्रमिक यूनियन के द्वारा पत्र लिखकर अंतिम भुगतान करवाने के लिए निवेदन करेगा।

ये खबर भी पढ़ें:   NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल

एचएससीएल प्रबंधन नहीं चाहता कि ठेका श्रमिकों का करोड़ों रुपए का अंतिम भुगतान हो

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने एचएससीएल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अंतिम भुगतान के विषय पर चर्चा की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि हम श्रमिकों का अंतिम भुगतान सीधा उसके खाते में करवाना चाहते हैं।

परंतु एचएससीएल प्रबंधन हमारे खाते के माध्यम से ठेका श्रमिकों का अंतिम भुगतान करना चाहता है। एसोसिएशन के पदाधिकारी का कहना है कि हमारे खाते से अंतिम भुगतान करने पर हमें जीएसटी एवं टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा, जिसकी भरपाई कौन करेगा। इसलिए एचएससीएल प्रबंधन सीधा श्रमिकों के खाते में उनका अंतिम भुगतान करें एवं ठेका श्रमिकों का पूरा विवरण एचएससीएल प्रबंधन के पास जमा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

कार्यकारिणी के बैठक में ठेका श्रमिकों ने कहा कि हम लोग 10-15 सालों से भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए कार्य किए हैं। बीएसपी प्रबंधन की भी इसमें जवाबदेही बनती है। अगर अंतिम भुगतान की कार्यवाही एचएससीएल प्रबंधन जल्दी प्रारंभ नहीं करती है तो एचएससीएल प्रबंधन का घेराव किया जाएगा।

इसकी शिकायत भारत सरकार के वित्तीय जांच एजेंसी एवं एवं संबंधित मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में करेगी। श्रमिकों के अंतिम भुगतान का पैसा कैसे एचएससीएल प्रबंधन अपने अकाउंट में रख सकती है और उस पर ब्याज कैसे ले सकती है।

बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, के राजशेखर, आर दिनेश, गुलाब दास, सुरेश कुमार, मनोहर लाल, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह, डीपी खरे, संतोष ठाकुर, जयराम ध्रुव, जयकुमार, इंद्रमणि, कान्हा, नारायण, दामन ,बलराम वर्मा, नवीन कुमार एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Exclusive News: EPS-95 पेंशन के लिए नहीं है कोई नया फॉर्मूला, Pensionable Salary और ब्याज पर आई ये बड़ी खबर
Next: Breaking News: 10141 निवेशकों के 47 करोड़ 89 लाख न लौटाने पर यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी की संपत्ति होगी कुर्क

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.